Claude Code Security: साइबर दुनिया में खतरे अब पहले से ज्यादा स्मार्ट हो चुके हैं और जब हमलावर AI का इस्तेमाल कर रहे हों, तो बचाव भी स्मार्ट होना बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसे में इन समस्याओं को हल करने के लिए मौजूदा दौर में Artificial Intelligence को उपयुक्त मानते हुए Anthropic ने अपने AI असिस्टेंट Claude के लिए एक नया सुरक्षा फीचर पेश किया है। Claude Code Security नाम का यह टूल सॉफ्टवेयर कोडबेस की गहराई से जांच कर कमजोरियों का पता लगाता है और उन्हें ठीक करने के लिए पैच भी सुझाता है।
Claude का नया सिक्योरिटी फीचर एंटरप्राइज यूजर्स के लिए रिसर्च प्रीव्यू में उपलब्ध है। जानें कैसे काम करता है यह AI
AI बनाम AI सुरक्षा की नई नीति
आज के दौर में साइबर अपराधी भी AI टूल्स की मदद से तेजी से सॉफ्टवेयर में खामियां ढूंढ रहे हैं। ऐसे में Claude Code Security को रक्षात्मक हथियार के रूप में देखा जा रहा है। इसका मकसद डेवलपर टीमों को बढ़त देना और संभावित AI-सक्षम हमलों से पहले ही सुरक्षा को मजबूत करना है।
READ MORE- Microsoft Copilot Studio में Grok 4.1 Fast शामिल, मिलेगी फास्ट सर्विस
पारंपरिक स्कैनिंग से आगे की सोच
यह टूल केवल सामान्य स्टैटिक एनालिसिस तक सीमित नहीं है। Claude को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह कोड को एक अनुभवी सुरक्षा शोधकर्ता की तरह समझ सके। यह एप्लिकेशन के विभिन्न हिस्सों के बीच डेटा फ्लो और इंटरैक्शन को ट्रेस करता है। उन जटिल कमजोरियों को भी पकड़ सकता है जिन्हें नियम-आधारित टूल अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।
मल्टी-स्टेज वेरिफिकेशन और रेटिंग
दावा यह भी किया जा रहा है कि यह हर पहचानी गई कमजोरी को कई चरणों में दोबारा जांचता है। जिससे कि फॉल्स पॉजिटिव्स कम किए जा सकें। साथ ही, प्रत्येक समस्या को एक severity rating दी जाती है ताकि टीम सबसे गंभीर खतरों पर पहले ध्यान दे सके।
READ MORE- Intel-Apple को सीधी टक्कर, Nvidia ला रही है अपना प्रोसेसर
डैशबोर्ड और ह्यूमन-इन-द-लूप मॉडल
इसके अलावे Claude Code Security के परिणाम एक डैशबोर्ड पर दिखाए जाते हैं, जहां टीमें सुझाए गए पैच की समीक्षा कर सकती हैं। यह सिस्टम ह्यूमन-इन-द-लूप,HITL मॉडल पर आधारित है। मतलब, कोई भी बदलाव बिना डेवलपर की मंजूरी के लागू नहीं होता।
फिलहाल यह फीचर रिसर्च प्रीव्यू के रूप में एंटरप्राइज और टीम ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। आने वाले समय में अगर इसे व्यापक रूप से रोलआउट किया जाता है, तो यह सॉफ्टवेयर सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकता है।
