India AI Impact Summit में पेश हुआ Sarvam Kaze, एक ऐसा स्मार्टग्लास जो AI को स्क्रीन से निकालकर दैनिक जीवन में लाने की बड़ी कोशिश. जानिए इसकी खूबियां।

भारत के AI चश्मे पर टिक गई दुनिया की नजर…आप भी जान लीजिए खासियत

6 mins read
280 views
February 18, 2026

Sarvam AI Smart Glasses:  भारत में Artificial Intelligence अब केवल सॉफ्टवेयर से आगे बढ़ने की तैयारी कर ली है। भारतीय स्टार्टअप Sarvam AI ने AI हार्डवेयर सेगमेंट में कदम रखते हुए अपने पहले स्मार्ट ग्लास Sarvam Kaze की घोषणा की है। कंपनी ने India AI Impact Summit 2026 के दौरान इसका टीजर जारी किया और बताया कि यह डिवाइस मई 2026 में लॉन्च हो सकता है।

India AI Impact Summit में पेश हुआ Sarvam Kaze, एक ऐसा स्मार्टग्लास जो AI को स्क्रीन से निकालकर दैनिक जीवन में लाने की बड़ी कोशिश. जानिए इसकी खूबियां।

रियल वर्ल्ड AI की ओर कदम

कंपनी का कहना है कि इस Smart Glasses का उद्देश्य AI को मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन तक सीमित रखने के बजाय दैनिक जीवन में सीधे उपयोग करने योग्य बनाना है। यह डिवाइस इन-हाउस AI मॉडल्स पर काम करेगा और यूजर के साथ वॉइस के जरिए संवाद करने में सक्षम होगा।

डिजाइन और फीचर्स की दिखी झलक

Sarvam AI के CEO Pratyush Kumar ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसके डिजाइन की झलक दिखाई। शुरुआती तस्वीरों और वीडियो में यह स्मार्टग्लास आधुनिक डिजाइन के साथ कैमरा सपोर्ट वाला नजर आता है। कुमार ने यह भी बताया कि देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी इस डिवाइस को ट्राय किया है।

READ MORE-  Apple ला रहा है वीडियो स्ट्रीमिंग का बड़ा अपडेट…आप भी जान लीजिए

आवाज समझने, विजुअल कैप्चर की क्षमता

कंपनी के अनुसार Sarvam Kaze यूजर की आवाज सुनने, समझने और जवाब देने के साथ-साथ सामने के दृश्य को पहचानने और कैप्चर करने में सक्षम होगा। साथ ही डेवलपर्स के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि अलग-अलग उपयोग के लिए कस्टम AI अनुभव तैयार किए जा सकें।

READ MORE- अब Infosys और Anthropic मिलकर बनाएंगे स्मार्ट AI एजेंट

विश्वस्तरीय कंपनियों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा

Smart Glasses का बाजार तेजी से विकसित हो रहा है। Meta पहले ही अपने Ray‑Ban Meta Smart Glasses के जरिए इस क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुका है। Apple के भी इस सेगमेंट में आने की चर्चाएं चल रही हैं। Samsung भी इस दिशा में काम कर रहा है। ऐसे माहौल में किसी भारतीय कंपनी का इस क्षेत्र में उतरना काफी महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण है।

भारतीय टेक जगत के लिए बड़ा संकेत

टेक जानकारों की माने तो अगर यह प्रोजेक्ट सफल रहता है, तो भारत में डिजाइन और विकसित होने वाले AI डिवाइसों की एक नई श्रेणी सामने आ सकती है। इससे न केवल घरेलू टेक उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारतीय स्टार्टअप्स की पहचान भी मजबूत हो सकती है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

iPhone में एन्क्रिप्शन टेस्ट शुरू, Android यूज़र्स के लिए कब?
Previous Story

iPhone में एन्क्रिप्शन टेस्ट शुरू, Android यूज़र्स के लिए कब?

: घंटों ठप रहा YouTube, दुनियाभर में यूजर्स परेशान!
Next Story

घंटों ठप रहा YouTube, दुनियाभर में यूजर्स परेशान!

Latest from Artificial Intellience

Don't Miss