अब Infosys और Anthropic मिलकर बनाएंगे स्मार्ट AI एजेंट

6 mins read
15 views
Infosys और Anthropic ने एंटरप्राइज AI के लिए की साझेदारी
February 17, 2026

Infosys-Anthropic deal: Artificial Intelligence की रेस अब चैटबॉट या ऑटोमेशन की दौर से आगे निकलना चाहती है। एआई के जरिए बड़े उद्योगों के पूरे कामकाज को बदलने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में भारत की आईटी दिग्गज Infosys और अमेरिका की एआई कंपनी Anthropic ने साझेदारी की है। जिसके बाद से टेक जगत में चर्चाएं काफी तेज हो गई है। दोनों मिलकर एक ऐसे स्मार्ट AI एजेंट्स विकसित करना चाहते हैं कि, जो जटिल प्रक्रियाओं को खुद संभाल सकें और कंपनियों के काम करने के तरीके को पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान बना दें। तो आइए जानते हैं इस साझेदारी के प्रभावों के बारे में।

एंटरप्राइज AI को नई रफ्तार देने के लिए Infosys और Anthropic साथ आए हैं। कस्टम AI एजेंट्स, तेज सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और बेहतर कंप्लायंस जैसे कई फायदे उद्योगों को मिल सकते हैं।

टेलीकॉम से होगी शुरुआत

इस साझेदारी की शुरुआत Telcom Sector से की जाएगी। टेलीकॉम कंपनियों में बड़े पैमाने पर डेटा प्रोसेसिंग, नेटवर्क मैनेजमेंट और कस्टमर सर्विस जैसी जटिल प्रक्रियाएं होती हैं, जिन्हें AI के जरिए अधिक कुशल बनाया जा सकता है। बाद में इस मॉडल को वित्तीय सेवाओं, मैन्युफैक्चरिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेक्टर तक विस्तारित किया जाएगा।

Claude मॉडल्स का होगा इंटीग्रेशन

इस पहल के तहत Anthropic के Claude AI मॉडल्स को Infosys के एंटरप्राइज प्लेटफॉर्म में जोड़ा जाएगा। इन मॉडल्स की मदद से कंपनियां जटिल वर्कफ्लो को ऑटोमेट कर सकेंगी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की गति बढ़ा सकेंगी।

READ MORE- TikTok और Apple Music मिलकर ला रहा है कमाल का फीचर…जानें खासियत

इंडस्ट्री-विशेष AI एजेंट्स की तैयारी

दोनों कंपनियां मिलकर कस्टम AI एजेंट विकसित करेंगी, जो खास उद्योगों की जरूरतों के मुताबिक काम करेंगे। इसक अलावे,  ये एजेंट मल्टी-स्टेप टास्क जैसे क्लेम प्रोसेसिंग, कोड जनरेशन और टेस्टिंग, तथा कंप्लायंस रिव्यू को भी खुद संभाल सकेंगे। जिससे ऑपरेशनल दक्षता में काफी सुधार हो सकता है।

विशेषज्ञता को प्राथमिकता

Anthropic के सीईओ Dario Amodei ने कहा कि रेगुलेटेड सेक्टर में AI को सफल बनाने के लिए गहरी इंडस्ट्री समझ जरूरी है। इनमें Infosys का विभिन्न उद्योगों में अनुभव काफी काम आएगा। साथ ही, इस साझेदारी को मजबूती भी देगा। साझेदारी की घोषणा के बाद Infosys के शेयरों में तेजी देखी गई। कंपनी के सीईओ Salil Parekh ने इसे एंटरप्राइज AI के भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम बताया है।

READ MORE-  बिटकॉइन की गिरावट पर Kevin O’Leary की चेतावनी

यह साझेदारी AI की लागत कितना कम करेग। उत्पादकता और प्रतिस्पर्धा को कितनी नई ऊंचाई पर पहुंचाएगा। यह तो आनेवाला वक्त ही बताएगा। लेकिन एक बात तो तय है कि इससे भारत में एआई की रफ्तार अवश्य बढ़ेगी।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Epstein Controversy के चलते India AI Summit से हटे बिल गेट्स
Previous Story

Epstein Controversy के चलते India AI Summit से हटे बिल गेट्स

Elon Musk बन सकते हैं दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर
Next Story

Elon Musk बन सकते हैं दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss