nvidia

AI बना नया कोडर: NVIDIA में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की रफ्तार तीन गुना

5 mins read
289 views
February 14, 2026

Nvidia AI tools: NVIDIA अब अपनी इंटर्नल कार्यप्रणाली को भी AI-फर्स्ट मॉडल में बदल रहा है। कंपनी ने बड़े पैमाने पर जनरेटिव Artificial Intelligence टूल्स को इंजीनियरिंग टीमों के दैनिक काम में शामिल कर दिया है। जिसका एकमात्र उद्देश्य है डेवलपमेंट की रफ्तार बढ़ाना और जटिल सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट्स को कम समय में पूरा करना।

GPU ड्राइवर से लेकर डेटा सेंटर तक, NVIDIA ने मिशन-क्रिटिकल सिस्टम में भी AI को शामिल करना शुरू कर दिया है। इससे इंजीनियर्स की भूमिका भी बदल रही है।

AI सिस्टम से जुड़े 30,000 इंजीनियर्स

कंपनी का कहना है कि 30 हजार से अधिक इंजीनियर्स अब OpenAI के Codex जैसे एजेंटिक कोडिंग टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। नए सेटअप के बाद कोड आउटपुट में कई करीब तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। यह पहल केवल छोटे प्रोजेक्ट्स तक सीमित नहीं है। GPU ड्राइवर्स, गेमिंग सिस्टम, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और AI ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म में भी AI की मदद ली जा रही है। ऐसे सिस्टम में त्रुटि की गुंजाइश बेहद कम होती है।

READ MORE-  OpenAI से दूरी, Microsoft जल्द लाएगा अपना AI मॉडल!

Cursor बना गेम-चेंजर

AI कोडिंग प्लेटफॉर्म Cursor के अनुसार, उसके टूल ने NVIDIA को बड़े कोडबेस को समझने और सटीक बदलाव करने में मदद की है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि Cursor के आने के बाद डेवलपमेंट स्पीड में उछाल देखने को मिला। क्योंकि यह टूल केवल प्रासंगिक संदर्भ को प्रोसेस करता है और अनावश्यक डेटा से बचता है।

READ MORE- लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं? बढ़ सकती हैं कीमतें, वजह जान लें

CEO का स्पष्ट संदेश AI अपनाओ

कंपनी के प्रमुख Jensen Huang ने कर्मचारियों को साफ संदेश दिया है कि जहां भी संभव हो, काम को AI से ऑटोमेट किया जाए। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि AI को सीमित करने वाली सोच भविष्य के अनुरूप नहीं है। उन्होंने भरोसा दिया था कि काम की कमी नहीं होने देंगे।

वर्कफोर्स बढ़ी, लक्ष्य और बड़ा

पिछले वित्त वर्ष में NVIDIA की कर्मचारी संख्या करीब 29,600 से बढ़कर 36,000 हो गई। इसके बावजूद कंपनी नेतृत्व का मानना है कि अभी भी हजारों विशेषज्ञों की जरूरत है, ताकि तेजी से विस्तार और नई तकनीकों को सुचारु रूप से लागू किया जा सके।

NVIDIA का यह कदम बताता है कि आने वाले समय में सीधे कोड लिखने के बजाय AI सिस्टम की निगरानी और उच्च-स्तरीय निर्णयों पर अधिक ध्यान

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

south korea
Previous Story

सियोल पुलिस से 22 बिटकॉइन गायब, फिशिंग या चोरी?

26 फरवरी को टेक धमाका! Huawei लाएगा Mate 80 Pro समेत कई सरप्राइज
Next Story

26 फरवरी को टेक धमाका! Huawei लाएगा Mate 80 Pro समेत कई सरप्राइज

Latest from Artificial Intellience

Don't Miss