पढ़ना नहीं, बस प्ले करें! Google Docs में आया स्मार्ट ऑडियो फीचर

5 mins read
6 views
Google Docs में आया स्मार्ट ऑडियो फीचर
February 13, 2026

Google Docs audio summary: डिजिटल वर्कस्पेस में भी तेजी से बदलाव हो रहा होना शुरू हो गया है। अब डॉक्यूमेंट पढ़ना ही नहीं, उसे सुनना भी संभव हो गया है। Google ने अपने Google Docs में Gemini पावर्ड ऑडियो समरी फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह टूल खासतौर पर उन प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी है, जिन्हें लंबे डॉक्यूमेंट जल्दी समझने होते हैं।\

अब लंबे डॉक्यूमेंट पढ़ने की जरूरत नहीं…Google Docs का नया Audio Summary फीचर कुछ ही मिनटों में पूरा सार सुना देगा।

लंबी फाइल, छोटा ऑडियो सार

इस नए फीचर की मदद से यूजर पूरे डॉक्यूमेंट का एक संक्षिप्त वर्बल सार सुन सकते हैं। यह समरी Gemini द्वारा तैयार की जाती है। कंटेंट को समझकर कुछ ही मिनटों में नैचुरल वॉइस में उसका सार प्रस्तुत करती है। इसके अलावे अगर डॉक्यूमेंट में कई टैब्स हैं, तो उनका भी सार एक साथ दिया जा सकता है।

READ MORE- लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं? बढ़ सकती हैं कीमतें, वजह जान लें

यूजर्स ऐसे करें इस्तेमाल

Google Docs के वेब वर्जन में जाकर Tools में जाएं। फिर Audio पर क्लिक करें। यहां Listen to document summary नाम का नया विकल्प दिखाई देगा। इस पर टैप करते ही एक ऑडियो प्लेयर खुलेगा, जिसमें टाइमलाइन कंट्रोल होगा। साथ ही, इसमें 0.5x से 2x तक स्पीड एडजस्ट करने की सुविधा मिलेगी। यूजर अपनी पसंद के अनुसार Narrator, Educator, Coach जैसी अलग-अलग आवाज भी चुन सकते हैं।

READ MORE- Insta पर दिखेगा AI का जादू, आ रहा है कमाल का फीचर

पूरा डॉक्यूमेंट भी सुन सकते हैं

सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर यूजर्स सार न सुनकर पूरा डॉक्यूमेंट सुनना चाहते हैं, तो उसी Audio मेन्यू में मौजूद Listen to this tab विकल्प चुन सकते हैं। यानी अब पढ़ने और सुनने, दोनों तरीकों से काम करना संभव है।

किन्हें मिलेगा फायदा?

यह फीचर फिलहाल Business और Enterprise प्लान्स के साथ Google AI Pro और Ultra यूजर्स शामिल हैं। ऑडियो समरी फीचर मीटिंग नोट्स, रिसर्च रिपोर्ट और लंबी फाइलों को तेजी से समझने में मदद करेगा। फिलहाल इसे एक्सेस करने के लिए Tools मेन्यू में जाना पड़ता है, लेकिन New टैग के कारण इसे ढूंढना आसान है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Moltbook मेमे कॉइन पर ट्रेडर ने बनाया नया रिकॉर्ड
Previous Story

Moltbook मेमे कॉइन पर ट्रेडर ने बनाया नया रिकॉर्ड

3D और 360° वीडियो का मजा अब Vision Pro पर, लॉन्च हुआ YouTube ऐप
Next Story

3D और 360° वीडियो का मजा अब Vision Pro पर, लॉन्च हुआ YouTube ऐप

Latest from Latest news

Don't Miss