OpenAI से दूरी, Microsoft जल्द लाएगा अपना AI मॉडल!

OpenAI से दूरी, Microsoft जल्द लाएगा अपना AI मॉडल!

6 mins read
245 views
February 13, 2026

Microsoft AI Models: टेक कंपनी Microsoft अब AI के मामले में खुद पर भरोसा करना चाहती है। अब तक कंपनी अपने कई बड़े AI टूल्स जैसे Copilot और DALL E 3 के लिए OpenAI पर निर्भर रही है, लेकिन अब कंपनी ने फैसला किया है कि वह अपने खुद के मजबूत AI मॉडल तैयार करेगी, ताकि भविष्य में उसे किसी दूसरी कंपनी पर ज्यादा निर्भर न रहना पड़े।

Microsoft अब OpenAI पर निर्भरता कम कर अपने खुद के AI मॉडल बनाने की तैयारी में है। कंपनी 140 अरब डॉलर निवेश कर रही है और अगले 12 से 18 महीनों में कई व्हाइट कॉलर नौकरियों पर AI के असर की संभावना जताई गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, Microsoft अपने इन हाउस AI मॉडल बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इस कदम से ChatGPT बनाने वाली OpenAI पर उसकी निर्भरता कम होगी। कंपनी का मानना है कि लंबे समय तक किराए की तकनीक पर चलना सही नहीं है इसलिए अब वह खुद की तकनीक विकसित करना चाहती है।

मुस्तफा सुलेमान की बड़ी योजना

Microsoft के AI प्रमुख मुस्तफा सुलेमान 2024 में कंपनी से जुड़े थे। उन्होंने बताया कि कंपनी अब अपना खुद का AI सिस्टम तैयार करने के मिशन पर है। पिछले साल अक्टूबर में Microsoft और OpenAI के रिश्तों में बदलाव हुआ था, जिसके बाद यह रणनीतिक फैसला लिया गया।

सुलेमान का कहना है कि Microsoft के पास पर्याप्त संसाधन और विशेषज्ञ टीमें हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी को अपने ‘फाउंडेशन मॉडल’ खुद विकसित करने होंगे, जो AI की सबसे उन्नत श्रेणी में आते हैं। इसके लिए गीगावाट स्तर की कंप्यूटिंग क्षमता और दुनिया की बेहतरीन AI ट्रेनिंग टीमों की जरूरत होगी। इससे साफ है कि Microsoft अब OpenAI जैसी कंपनियों से सीधे मुकाबले के लिए तैयार है।

READ MORE: Microsoft Copilot vs Google Gemini कौन है बेहतर? यहां जानें

नौकरियों पर पड़ सकता है असर

AI के बढ़ते इस्तेमाल का असर आने वाले समय में नौकरियों पर भी पड़ सकता है। सुलेमान ने कहा कि अगले 12 से 18 महीनों में ‘व्हाइट-कॉलर’ नौकरियों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। वकील, अकाउंटेंट और प्रोजेक्ट मैनेजर जैसे पेशों के कई काम AI द्वारा पूरी तरह ऑटोमेट किए जा सकते हैं। कंपनी की योजना है कि ये नए इन हाउस AI मॉडल इसी साल लॉन्च किए जाएं।

READ MORE: ChatGPT, Copilot, Gemini और Grok में कौन बेहतर?

भारी निवेश और बाजार की चिंता

Microsoft ने AI तकनीक पर अरबों डॉलर का निवेश किया है। कंपनी ने जून में खत्म होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए 140 अरब डॉलर के पूंजीगत खर्च का अनुमान लगाया है। हालांकि, निवेशकों में थोड़ी चिंता भी है। उन्हें लगता है कि इतना बड़ा निवेश अभी तक उतना मुनाफा नहीं दे पाया है। पिछले एक महीने में Microsoft के शेयर 13 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुके हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं? बढ़ सकती हैं कीमतें, वजह जान लें

Moltbook मेमे कॉइन पर ट्रेडर ने बनाया नया रिकॉर्ड
Next Story

Moltbook मेमे कॉइन पर ट्रेडर ने बनाया नया रिकॉर्ड

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss