Apple की नई स्मार्ट Siri में देरी, फीचर अब चरणों में आएंगे

7 mins read
16 views
Apple की नई स्मार्ट Siri में देरी, फीचर अब चरणों में आएंगे
February 12, 2026

Apple New Siri: Apple जिस Siri पर काम कर रहा है उसे अब तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्टिंग के दौरान इसमें कई समस्याएं सामने आई हैं। इसी कारण iOS 26.4 में आने वाली कुछ खास सुविधाएं अब आगे टाली जा सकती हैं। ये फीचर्स अब iOS 26.5 या फिर iOS 27 तक आ सकते हैं।

Apple की नई AI पावर्ड Siri को लेकर यूजर्स का इंतजार बढ़ सकता है। iOS 26.4 में आने वाला स्मार्ट वर्जन तकनीकी दिक्कतों के कारण देरी का शिकार है और कई फीचर्स अब iOS 26.5 या iOS 27 में चरणों में लॉन्च हो सकते हैं।

नई Siri, जिसे Apple Intelligence से जोड़ा गया है, पहली बार 2024 के WWDC इवेंट में दिखाई गई थी। उस समय कंपनी ने कहा था कि यह स्प्रिंग 2025 में आएगी, लेकिन अब लग रहा है कि पूरी नई Siri एक साथ नहीं आएगी, बल्कि इसे अलग-अलग अपडेट्स में जारी किया जाएगा।

iOS 26.4 टेस्टिंग में परफॉर्मेंस की परेशानी

Apple इस महीने के अंत में iOS 26.4 का बीटा टेस्ट शुरू करने की तैयारी में है, लेकिन अंदरूनी टेस्टिंग में इंजीनियरों को दिक्कतें मिली हैं। कई बार Siri यूजर की बात ठीक से समझ नहीं पा रही है। कुछ मामलों में जवाब आने में जरूरत से ज्यादा समय लग रहा है। इन्हीं समस्याओं के कारण इंजीनियरों को iOS 26.5 पर भी टेस्ट जारी रखने को कहा गया है। इससे साफ संकेत मिलता है कि Siri के सभी नए फीचर मई से पहले नहीं आ पाएंगे। Apple मैनेजमेंट एक और बड़ी देरी की घोषणा करने से बचना चाहता है, लेकिन अधूरे फीचर लॉन्च करने के लिए भी तैयार नहीं है।

पर्सनल जवाब और स्क्रीन की समझ अभी अधूरी

नई Siri को ज्यादा पर्सनल और समझदार बनाने की योजना है। यह यूजर के मैसेज, ईमेल और अन्य निजी जानकारी को समझकर ज्यादा सटीक जवाब दे सकेगी। साथ ही, Siri स्क्रीन पर क्या चल रहा है, यह समझकर अलग-अलग ऐप्स में काम करना आसान बनाएगी।

iOS 26.5 के अंदरूनी वर्जन में इन पर्सनलाइजेशन फीचर्स को ऑन करने का एक टॉगल विकल्प भी है, लेकिन टेस्टर्स के अनुसार यह हर बार सही काम नहीं करता। जवाबों की सटीकता में कमी देखी गई है और परफॉर्मेंस हर स्थिति में एक जैसा नहीं है।

READ MORE: iOS 26 Leak Case: Apple ने इस फेमस YouTuber पर लगाया चोरी का आरोप

ChatGPT और इमेज फीचर से बढ़ी जटिलता

रिपोर्ट के मुताबिक, Siri कुछ सवालों के जवाब के लिए ChatGPT की मदद ले रही है, जबकि वह खुद भी जवाब दे सकती है। Apple ने Google के साथ मिलकर Gemini टेक्नोलॉजी को Siri में जोड़ा है, लेकिन दोनों सिस्टम का तालमेल अभी पूरी तरह से संतुलित नहीं है।

Apple इमेज बनाने और वेब सर्च समरी जैसे फीचर्स की भी टेस्टिंग कर रहा है। इमेज बनाने का फीचर Image Playground पर आधारित है, जबकि वेब सर्च फीचर इंटरनेट की जानकारी का छोटा सार देता है। ये फीचर्स iOS 26.4 में रह सकते हैं, भले ही पूरी नई Siri अभी न आए।

READ MORE: Apple ने लॉन्च किया iOS 26 Beta 4, डिजाइन से लेकर AI तक हुए कई बदलाव

iOS 27 में Siri का बड़ा बदलाव आने की उम्मीद

मौजूदा देरी के बावजूद Apple भविष्य की बड़ी योजना पर काम कर रहा है। iOS 27 में Siri को चैटबॉट जैसे अनुभव के साथ लाने की तैयारी है। इसका मकसद Siri को Gemini, Claude और ChatGPT जैसे AI टूल्स के बराबर बनाना है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

T-Mobile live translation feature
Previous Story

अब किसी भी भाषाओं में बात करना मुमकिन, इस मोबाइल में आया गज़ब का फीचर

OpenAI में बड़ा फेरबदल, मिशन समझाने वाली टीम भंग!
Next Story

OpenAI में बड़ा फेरबदल, मिशन समझाने वाली टीम भंग!

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss