Lava Star 3 लॉन्च

Lava Star 3 लॉन्च, जानिए इसकी खासियतें और कीमत

6 mins read
410 views
February 12, 2026

Lava Star 3 Launch: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Lava ने एक नया किफायती स्मार्टफोन LAVA Star 3 लॉन्च किया है। यह फोन खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम कीमत में भरोसेमंद बैटरी, हल्का सॉफ्टवेयर और जरूरी फीचर्स वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। कम कीमत के साथ यह डिवाइस बजट सेगमेंट में एक नया विकल्प बनकर सामने आया है। तो आइए जानते हैं इस नए मॉडल के खासियत के बारे में विस्तार से।

भारतीय बाजार में Lava ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Star 3 किया लॉन्च…कम कीमत में बड़ा डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आया Lava Star 3 स्मार्टफोन।

दैनिक काम के लिए बेहतर

Android 15, Go Edition पर आधारित होना है। Android Go प्लेटफॉर्म कम RAM और स्टोरेज वाले फोन के लिए उपयुक्त होता है। आसानी से फोन चलता है और डेटा की खपत भी कम होती है। Google के हल्के Go ऐप्स के कारण यूज़र्स को डेली के काम जैसे ब्राउज़िंग, वीडियो देखना और मैसेजिंग में बेहतर मिल सकता है।

READ MORE- Spotify और YouTube आगे, अब Apple की बारी?

परफॉर्मेंस, पॉवर और स्टोरोज

परफॉर्मेंस के लिए फोन में UNISOC SC9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। 4GB फिजिकल RAM और 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, स्टोरेज के तौर पर इसमें 64GB मेमोरी दी गई है। बैटरी इस Smartphone की एक और मजबूत कड़ी है। 5000mAh बैटरी के साथ कंपनी का दावा है कि फोन लंबा बैकअप दे सकता है। यह  उन यूज़र्स के लिए उपयोगी है जिन्हें बार-बार चार्जिंग की सुविधा नहीं मिलती। इसके साथ 10W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

READ MORE- इस देश में बंद हुआ WhatsApp, Max सुपर ऐप से बढ़ी चिंता

डिस्प्ले, कैमरा और सुरक्षा

डिस्प्ले की बात करें तो LAVA Star 3 में 6.75-इंच HD स्क्रीन जो 90Hz रिफ्रेश रेट दी गई है। 2.5D ग्लास और IP64 रेटिंग फोन को रोजमर्रा की धूल और हल्के पानी से बचाने में मदद करती है। कैमरा 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। AI फीचर्स की मदद से कैमरा लाइटिंग के हिसाब से फोटो को बेहतर बनाने की कोशिश करता है।

1 साल की वारंटी और फ्री होम सर्विस

Lava ने इस फोन के साथ 1 साल की वारंटी और फ्री होम सर्विस की सुविधा भी दी गई है। जो बजट सेगमेंट में एक भरोसेमंद पहल मानी जा सकती है। यह फोन Indus Black और Siachen White रंगों में मार्च से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।

कुल मिलाकर LAVA Star 3 उन यूज़र्स के लिए खास है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और हल्का Android चाहते हैं। अब देखना यह होगा कि भारतीय यूजर्स इसे कितना अपनाते हैं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Don't Miss