Bitcoin में गिरावट के बीच Strategy लाई नया Stretch निवेश

7 mins read
7 views
February 12, 2026

Crypto Market Swings: Bitcoin की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव से निवेशक परेशान हैं। इसी चिंता को कम करने के लिए बड़ी मात्रा में Bitcoin रखने वाली कंपनी Strategy Inc. ने नया निवेश विकल्प लॉन्च करने की योजना बताई है। कंपनी के CEO फोंग ले ने घोषणा की है कि Strategy अब और perpetual preferred shares जारी करेगी, जिससे निवेशकों को डिजिटल एसेट्स में कम जोखिम के साथ हिस्सा लेने का मौका मिल सके।

Bitcoin की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच Strategy Inc. ने Stretch preferred shares पेश किए, जिससे निवेशकों को अपेक्षाकृत स्थिर रिटर्न का मौका मिल सके।

इस नए प्रोडक्ट का नाम ‘Stretch’ है। इसमें 11.25% का मासिक रीसेट डिविडेंड मिलेगा। कंपनी का लक्ष्य है कि ये शेयर लगभग 100 डॉलर के पार वैल्यू के आसपास ट्रेड करें। फोंग ले ने कहा कि हमने ऐसा सिस्टम बनाया है जो उन निवेशकों की सुरक्षा करे जो डिजिटल कैपिटल में निवेश चाहते हैं, लेकिन ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं चाहते।

Strategy के लिए Bitcoin अब भी सबसे अहम

Strategy की पहचान उसकी भारी Bitcoin होल्डिंग्स से जुड़ी है। कंपनी के पास इस समय 714,000 से ज्यादा Bitcoin हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 48 बिलियन डॉलर है, लेकिन हाल की गिरावट ने कंपनी पर दबाव बढ़ाया है। बुधवार को Bitcoin की कीमत 67,000 डॉलर से नीचे चली गई, जो अक्टूबर के 125,260 डॉलर के उच्च स्तर से लगभग आधी है। कीमत गिरने से Strategy को Q4 में 12.4 बिलियन डॉलर का घाटा हुआ। उसी दिन कंपनी का शेयर 5% गिर गया और यह अब नवंबर 2024 के रिकॉर्ड हाई से 73% नीचे है।

पहले Strategy की योजना यह थी कि वह अपने स्टॉक ऊंचे दाम पर बेचकर Bitcoin खरीदती रहे, लेकिन अब बाजार में वह प्रीमियम नहीं रहा, इसलिए कंपनी को अपनी फंडिंग रणनीति बदलनी पड़ी।

READ MORE: ट्रंप ने 500 मिलियन डॉलर क्रिप्टो डील से बनाई दूरी

हाल की खरीद और पैसे जुटाने का तरीका

अमेरिकी SEC फाइलिंग के अनुसार, Strategy ने 2 से 8 फरवरी के बीच 1,142 Bitcoin खरीदे और इस पर लगभग 90 मिलियन डॉलर खर्च किए। यह पैसा कंपनी ने अपने at the market इक्विटी प्रोग्राम से जुटाया, जिसमें 616,715 Class A शेयर बेचकर करीब 89.5 मिलियन डॉलर मिले। कंपनी के पास अभी भी लगभग 8 बिलियन डॉलर के शेयर जारी करने की क्षमता बाकी है।

इस नई खरीद के बाद Strategy के पास कुल 714,644 Bitcoin हो गए हैं। कंपनी ने अब तक कुल 54.4 बिलियन डॉलर खर्च किए हैं और औसत खरीद मूल्य 76,056 डॉलर प्रति Bitcoin है। मौजूदा कीमत लगभग 66,651 डॉलर होने से कंपनी की होल्डिंग्स फिलहाल पेपर लॉस में हैं। ऐसे में Stretch शेयर निवेशकों को अपेक्षाकृत सुरक्षित विकल्प देने के लिए लाए जा रहे हैं।

भविष्य के खतरों से बचाव की तैयारी

Strategy ने Bitcoin की लंबी अवधि की सुरक्षा को लेकर भी कदम उठाने की बात कही है। कंपनी एक Bitcoin सिक्योरिटी प्रोग्राम शुरू करने जा रही है, जो खास तौर पर क्वांटम कंप्यूटिंग से जुड़े संभावित खतरों पर रिसर्च करेगा।

READ MORE: दक्षिण कोरिया में क्रिप्टो से बाहर निकल रहे लोग

को फाउंडर माइकल सैलर ने कहा कि कंपनी वैश्विक साइबर सुरक्षा और क्रिप्टो विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम करेगी। उनके शब्दों में दुनिया में कई बेहतरीन दिमाग हैं और हम सब मिलकर Bitcoin की सुरक्षा को मजबूत करना चाहते हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

Spotify और YouTube आगे, अब Apple की बारी?

Lava Star 3 लॉन्च
Next Story

Lava Star 3 लॉन्च, जानिए इसकी खासियतें और कीमत

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss