Spotify और YouTube आगे, अब Apple की बारी?

6 mins read
8 views
February 12, 2026

Apple Music: म्यूजिक सुनने का तरीका तेजी से बदल रहा है। पहले लोग अपनी पसंद के गाने खुद ढूंढकर प्लेलिस्ट बनाते थे। लेकिन अब AI यह काम कुछ सेकंड में ही कर देता है। YouTube Music, Spotify और Amazon Music जैसे प्लेटफॉर्म पहले ही AI प्लेलिस्ट का फीचर दे रहे हैं। ऐसे में अब नजरें Apple पर टिकी हैं कि वह अपने Apple Music में यह सुविधा कब जोड़ता है। तो आइए जानते हैं इसपर Apple क्या स्टैंड लेने जा रही है।

iOS 27 के साथ Apple Music में नए AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। जानिए AI प्लेलिस्ट क्या होती है और यूज़र्स के लिए यह क्यों खास है।

मूड के हिसाब से बनती है Playlist

म्यूजिक ऐप्स में जब से AI प्लेलिस्ट का प्रचलन शुरू हुआ है तब से काफी सुर्खियों है। यूजर्स के लिए गाना सुनने का सरल माध्यम बन गया है। अब यूजर्स सिर्फ एक लाइन लिख रहे हैं कि धूमने निकल रहे हैं इसके हिसाब से गाना बजा दिजिए और ऐप तुरंत उसी के मुताबिक गानों की सूची तैयार कर दे रहे हैं। YouTube Music और Spotify ने इसी तरह के फीचर्स शुरू किए हैं, जिनमें यूज़र की पसंद, ट्रेंड और सुनने की आदतों को ध्यान में रखा जाता है। Amazon Music ने भी Maestro नाम का फीचर शुरू किया है।

READ MORE: Apple का झटका: iTunes Wish List फीचर हटेगा, सेव्ड लिस्ट बचाने का आखिरी मौका

Apple Music अभी एक कदम पीछे

Apple Music अपने यूज़र्स को पहले से कस्टम प्लेलिस्ट देता है। लेकिन अभी तक कोई ऐसा फीचर नहीं है जिसमें यूज़र खुद लिखकर AI से प्लेलिस्ट बनवा सकें। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह जरूर सामने आया है कि Apple अपने म्यूजिक ऐप को AI के साथ और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

iOS 27 से जुड़ी उम्मीदें

टेक जानकारों का मानना है कि आने वाले iOS 27 अपडेट में Apple अपनी कई ऐप्स में नए AI Features जोड़ सकता है। अगर ऐसा होता है, तो Apple Music में भी AI प्लेलिस्ट बनाने की सुविधा देखने को मिल सकती है, जिससे यूज़र्स को म्यूजिक सुनने का काफी अलग अनुभव मिलेगा।

READ MORE: Stripe लाया AI एजेंट्स के लिए USDC पेमेंट फीचर

क्या कर सकते हैं यूज़र

अभी कुछ यूज़र अन्य AI टूल्स की मदद से Apple Music के लिए प्लेलिस्ट तैयार कर लेते हैं।  लेकिन उतना आसान हीं है जितना YouTube Music और Spotify जैसे AI प्लेलिस्ट से संभव है। यही वजह है कि यूज़र्स एक ऐसे नेटिव फीचर का इंतजार कर रहे हैं, जो सीधे ऐप के भीतर AI से प्लेलिस्ट बनाने की सुविधा दे।

कुल मिलाकर इसे देखते हुए यह माना जा रहा है कि भविष्य में म्यूजिक ऐप्स का अनुभव पूरी तरह बदल जाएगा। अब देखना यह है कि Apple इस दौड़ में कब और कैसे कदम बढ़ाता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

इस देश में बंद हुआ WhatsApp, Max सुपर ऐप से बढ़ी चिंता

Next Story

Bitcoin में गिरावट के बीच Strategy लाई नया Stretch निवेश

Latest from News

Don't Miss