Ultra फोन्स में आ सकते हैं ट्रिपल 100MP कैमरे…जानें यहां

6 mins read
9 views
Ultra फोन्स में आ सकते हैं ट्रिपल 100MP कैमरे..
February 10, 2026

100MP Triple Camera: Smartphone कैमरा की दुनिया में एक और बड़ा बदलाव आने की तैयारी चल रही है। अब तक कंपनियां 200 मेगापिक्सल कैमरा को लेकर चर्चा में थीं, लेकिन ताजा लीक संकेत दे रहे हैं कि कुछ अगला जेनरेशन के Android  के Ultra स्मार्टफोन्स में ट्रिपल 100MP कैमरा और यहां तक कि 100MP सेल्फी कैमरा भी देखने को मिल जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं हो सकती। अगर ऐसा होता है तो मोबाइल फोटोग्राफी का ट्रेंड ही बदल जाएगा। अभी तक कंपनियां सिर्फ मेगापिक्सल बढ़ाने के बजाय बेहतर फोटो क्वालिटी और नई तकनीक पर ज्यादा जोर देती नजर आ रही हैं।

100MP सेल्फी कैमरा और ट्रिपल 100MP रियर कैमरा सेटअप वाले स्मार्टफोन्स पर काम जारी है। जानिए इस नए ट्रेंड का यूज़र्स को क्या फायदा होगा।

अल्ट्रावाइड कैमरा को मिल बड़ा अपग्रेड

रिपोर्ट्स बताती हैं कि अभी तक अल्ट्रावाइड कैमरे आमतौर पर 50MP तक ही सीमित रहते हैं। ऐसे में तीन 100MP कैमरों का सेटअप अल्ट्रावाइड फोटोग्राफी के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है, जिससे वाइड शॉट्स में ज्यादा डिटेल मिलने की संभावना बढ़ेगी। यानी OPPO Find X9, vivo X300 Ultra में किए जा रहे दावे इतर भी कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

READ MORE–  OpenAI की रफ्तार तेज, ChatGPT की ग्रोथ ने टेक वर्ल्ड चौंकाया

कम मेगापिक्सल, बेहतर रोशनी कैप्चर

वहीं टेक विशेषज्ञों का मानना है कि केवल मेगापिक्सल ही कैमरे की गुणवत्ता तय नहीं करते। 100MP Sensor अगर बड़े पिक्सल के साथ आए तो यह ज्यादा रोशनी कैप्चर कर सकता है। इसका फायदा कम रोशनी में साफ और कम नॉइज़ वाली तस्वीरों के रूप में मिल सकता है। जो यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

सेल्फी कैमरा में भी बड़ा बदलाव संभव

लीक में यह भी दावा किया गया है कि एक निर्माता 100MP फ्रंट कैमरा पर काम कर रहा है। यह कदम खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर उठाया जा सकता है, जो हाई-रेजोल्यूशन सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग पसंद करते हैं।

READ MORE-  Ferrari Luce EV का इंटीरियर बना ‘Apple Car’ जैसा सपना

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए फायदेमंद

हाई रेजोल्यूशन 100MP selfie camera  का फायदा सिर्फ फोटो तक सीमित नहीं रहेगा। इससे वीडियो रिकॉर्डिंग, Digital zoom और फोटो क्रॉपिंग में ज्यादा लचीलापन मिल सकता है। सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन करने वालों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है।

आधिकारिक पुष्टि करना होगा इंतजार

हालांकि, इन फीचर्स को लेकर अभी कंपनियों की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन अगर ये दावे सही साबित होते हैं, तो आने वाले समय में स्मार्टफोन कैमरा टेक्नोलॉजी में एक नया ट्रेंड देखने को मिल सकता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Asseto Finance ने Chainlink के साथ अपने टोकनाइज्ड फंड को बनाया और मजबूत
Previous Story

Asseto Finance ने Chainlink के साथ अपने टोकनाइज्ड फंड को बनाया और मजबूत

Latest from Smartphones

Don't Miss