Asseto Finance ने Chainlink के साथ अपने टोकनाइज्ड फंड को बनाया और मजबूत

Asseto Finance ने Chainlink के साथ अपने टोकनाइज्ड फंड को बनाया और मजबूत

6 mins read
291 views
February 10, 2026

Asseto Finance: Asseto Finance एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो असली दुनिया की एसेट्स को ब्लॉकचेन पर टोकनाइज करता है। इसका मतलब है कि जमीन, फंड या अन्य संपत्ति को डिजिटल टोकन में बदलकर ब्लॉकचेन पर इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने अपने RWA-as-a-service प्लेटफॉर्म को और बेहतर बनाने के लिए Chainlink के CCIP और Price Feeds को जोड़ा है। यह अपग्रेड फंड के डेटा और ट्रांसफर को सुरक्षित और तेज बनाता है।

Asseto Finance ने Chainlink CCIP और Price Feeds के साथ अपने टोकनाइज्ड फंड CASH+ को क्रॉस चेन और रियल टाइम NAV डेटा के लिए अपग्रेड किया, जानें कैसे यह निवेशकों और RWA प्लेटफॉर्म्स के लिए फायदे मंद है।

CASH+ टोकनाइज्ड फंड अब क्रॉस-चेन

Asseto Finance के CASH+ टोकनाइज्ड फंड को अब Chainlink Price Feeds के जरिए रियल-टाइम नेट एसेट वैल्यू डेटा मिलेगा। इसका मतलब निवेशकों को फंड की सही कीमत हमेशा पता रहेगी। साथ ही, Chainlink CCIP की मदद से यह फंड BNB Chain और Ethereum दोनों पर आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है। इससे कस्टम ब्रिज की जरूरत खत्म हो जाती है और फंड का लेन-देन आसान हो जाता है।

Chainlink क्यों चुना गया

टोकनाइज्ड फंड्स को लगातार सही प्राइस अपडेट, रिजर्व वेरिफिकेशन और भरोसेमंद सेटलमेंट की जरूरत होती है। Chainlink यह सब प्रदान करता है। यह ब्लॉकचेन पर मार्केट प्राइसिंग, Proof of Reserves और NAV डेटा उपलब्ध कराता है। DeFi की दुनिया में Chainlink लगभग 70% डेटा सप्लाई करता है, इसलिए यह सबसे भरोसेमंद डेटा प्रोवाइडर माना जाता है।

READ MORE: Ethereum स्टेकिंग में बड़ा बदलाव, एंट्री क्यू ने एग्जिट क्यू को छोड़ा पीछे

इंस्टिट्यूशनल डेटा और ट्रेडिशनल फाइनेंस कनेक्टिविटी

Chainlink S&P Global और ICE जैसी संस्थागत डेटा कंपनियों के साथ काम करता है। इससे रेगुलेटेड वित्तीय डेटा सीधे ब्लॉकचेन पर इस्तेमाल किया जा सकता है। Chainlink ब्लॉकचेन और पारंपरिक फाइनेंस सिस्टम को जोड़ता है, जिससे ऑन-चेन सेटलमेंट और मल्टी-सोर्स लिक्विडिटी तक आसानी से पहुंच मिलती है।

एंटरप्राइज और ऑर्केस्ट्रेशन

Chainlink Runtime Environment की मदद से डेवलपर्स कई ब्लॉकचेन, ऑफ-चेन सिस्टम और डेटा मॉडल को एक साथ जोड़ सकते हैं। CRE प्राइवेसी फीचर्स भी देता है, जिससे संवेदनशील डेटा ऑन-चेन सुरक्षित रहता है।

READ MORE: Bitmine ने Ethereum स्टेकिंग बढ़ाकर 1.37 बिलियन डॉलर किया

RWA का भविष्य

Chainlink के को-फाउंडर Sergey Nazarov के अनुसार, रियल-वर्ल्ड एसेट्स अब सिर्फ क्रिप्टो मार्केट पर निर्भर नहीं हैं। ये लगातार वैल्यू पैदा करते हैं, ऑन-चेन डेटा और ऑटोमेटेड सेटलमेंट से पारदर्शिता बढ़ाते हैं। उनका मानना है कि भविष्य में RWA की कीमत क्रिप्टो से भी ज्यादा हो सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

6500mAh बैटरी वाला Oppo K14x 5G लॉन्च
Previous Story

एक बार चार्ज, दिनभर आराम! 6500mAh बैटरी वाला Oppo K14x 5G लॉन्च

Ultra फोन्स में आ सकते हैं ट्रिपल 100MP कैमरे..
Next Story

Ultra फोन्स में आ सकते हैं ट्रिपल 100MP कैमरे…जानें यहां

Latest from Cryptocurrency

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX के शेयरों में गिरावट के बीच Hyperliquid पर ट्रेडिंग मजबूत, जानें कैसे 170 मिलियन डॉलर का Open Interest निवेशकों की दिलचस्पी दिखा रहा है।   Hyperliquid SpaceX Perpetuals: क्या SpaceX के शेयरों में गिरावट के बावजूद निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई है? ताजा आंकड़े कुछ और ही कहानी कहते हैं। Hyperliquid पर SpaceX से जुड़े perpetual futures contract में Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर बना हुआ है। यह दिखाता है कि Nasdaq पर लिस्टेड कंपनी के शेयर शुरुआती ऊंचाई से नीचे आने के बाद भी ट्रेडर्स synthetic exposure में लगातार रुचि दिखा रहे हैं।  SpaceX शेयर गिरा, लेकिन Hyperliquid पर ट्रेडिंग जारी  Hyperliquid का xyz contract असली SpaceX शेयर खरीदे बिना उसकी कीमत पर ट्रेडिंग का मौका देता है। SpaceX ने 12 जून 2026 को अपना IPO 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर पेश किया था। लिस्टिंग के पहले दिन शेयर करीब 161 डॉलर पर बंद हुआ। इसके बाद शेयर की कीमत में गिरावट आई। हाल में यह 110 डॉलर के मध्य में कारोबार करता दिखा, जबकि पोस्ट-IPO निचला स्तर करीब 111 डॉलर रहा। Hyperliquid पर synthetic perpetual contract भी करीब 116 डॉलर के आसपास दिखा। इसके बावजूद Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर पर बना हुआ है। IPO के आसपास कई प्लेटफॉर्म पर कुल Open Interest 250 मिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गया था।  IPO से पहले ही शुरू हो गई थी SpaceX की जोरदार ट्रेडिंग  Hyperliquid पर SpaceX का Perpetual Market मई 2026 के मध्य में HIP-3 framework के तहत शुरू हुआ था। इसे Trade.xyz जैसे builders ने लॉन्च किया। इसका मकसद निवेशकों को SpaceX की कीमत पर लगातार 24/7 ट्रेडिंग का विकल्प देना था। IPO से पहले contract की कीमत कई बार IPO reference

𝗔𝟭𝟲𝗭 का बड़ा दावा, 𝗖𝗟𝗔𝗥𝗜𝗧𝗬 𝗔𝗰𝘁 से 𝗫𝗥𝗣 को मिलेगा फायदा

XRP Price Prediction: क्या अमेरिका में नए क्रिप्टो कानून से XRP और पूरे डिजिटल एसेट बाजार की तस्वीर बदल सकती है? A16Z के सरकारी मामलों के प्रमुख ने हाल ही में एक चर्चा में कहा कि CLARITY Act के लागू होने से क्रिप्टो बाजार में संस्थागत निवेश की बड़ी लहर आ सकती है। उनका मानना है कि स्पष्ट नियम निवेशकों को लंबे समय के लिए बाजार में उतरने का भरोसा देंगे।  CLARITY Act से क्यों बढ़ेगा बाजार का भरोसा?  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, नियामकीय स्पष्टता सिर्फ नियम तय नहीं करती। यह वित्तीय संस्थानों को यह संकेत भी देती है कि सरकार ने किसी क्षेत्र को लेकर लंबी अवधि की नीति तय कर ली है। उन्होंने GENIUS Act का उदाहरण दिया। इस कानून के बाद स्टेबलकॉइन सेक्टर में नए नियम और मानक स्पष्ट हुए। इसके बाद स्टार्टअप्स और पारंपरिक वित्तीय संस्थानों की स्टेबलकॉइन में दिलचस्पी बढ़ी। उनका कहना है कि बड़े संस्थागत निवेशक ऐसे बाजार से दूरी बनाते हैं, जहां कानून या नियम अचानक बदल सकते हैं। स्पष्ट कानून इस अनिश्चितता को कम कर सकता है।  XRP को कैसे मिल सकता है फायदा?  चर्चा में XRP भी खास फोकस में रहा। XRP को लेकर अमेरिकी नियामकीय स्थिति पहले से दूसरे कई डिजिटल एसेट्स की तुलना में स्पष्ट मानी जाती है। कार्यकारी के अनुसार, CLARITY Act पास होने पर इसकी स्थिति को संघीय स्तर पर और मजबूती मिल सकती है।   Digital Asset Investor ने कहा कि कानून बनने से बड़ी वित्तीय संस्थाओं के लिए XRP को एक अनुपालन योग्य और इस्तेमाल करने योग्य एसेट के रूप में देखना आसान हो सकता है। हालांकि, सिर्फ कानून पास होना पर्याप्त नहीं होगा। इसके बाद नियामकों को नए नियम और औपचारिक दिशानिर्देश तैयार करने होंगे। तभी कानून को व्यवहार में पूरी तरह लागू किया जा सकेगा।  संस्थागत निवेश में आ सकता है बड़ा उछाल  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, बड़ी पारंपरिक वित्तीय कंपनियां काफी समय से क्रिप्टो बाजार पर नजर रख रही हैं। लेकिन स्पष्ट संघीय नियमों की कमी के कारण उन्होंने बड़े स्तर पर पूंजी लगाने से परहेज किया है। GENIUS Act के बाद स्टेबलकॉइन बाजार में बढ़ी संस्थागत भागीदारी को वह एक उदाहरण मानते हैं। इसी तरह CLARITY Act लागू होने पर क्रिप्टो और ब्लॉकचेन सेक्टर में निवेश तेजी से बढ़ सकता है।  उन्होंने संभावित बदलाव को ‘Absolute

Don't Miss