starlink

गुजरात ने Starlink के साथ किया समझौता

5 mins read
158 views
February 10, 2026

Satellite Internet India: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा है। शहरों और बड़े क्षेत्रों के अलावा अब राज्य सरकारें दूर-दराज और कम सेवा वाले इलाकों में भी तेज इंटरनेट पहुंचाने के लिए कदम उठा रही हैं। महाराष्ट्र के बाद अब गुजरात ने भी Starlink कंपनी के साथ समझौता किया है।

गुजरात ने एलन मस्क की Starlink के साथ सैटेलाइट इंटरनेट के लिए समझौता किया है। अब राज्य के दूर दराज और ग्रामीण इलाकों में हाई स्पीड इंटरनेट पहुंचाने की तैयारी।

गुजरात का कदम और उद्देश्य

गुजरात सरकार ने सोमवार को Starlink के साथ लेटर ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का मकसद राज्य के दूरदराज, सीमावर्ती और ग्रामीण इलाकों में हाई स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट देना है। सरकार का कहना है कि कई जगह फाइबर बिछाना या मोबाइल टावर बढ़ाना मुश्किल है। ऐसे इलाकों में सैटेलाइट कनेक्टिविटी से डिजिटल अंतर कम किया जा सकता है और लोगों को बेहतर इंटरनेट सुविधा मिल सकती है।

READ MORE: Starlink का भारत लॉन्च करीब, मुंबई में दिखाएगा डेमो रन

महाराष्ट्र ने पहले कदम उठाया

गुजरात से पहले, महाराष्ट्र पहला राज्य था जिसने Starlink के साथ साझेदारी की थी। महाराष्ट्र सरकार ने 2025 को LOI पर हस्ताक्षर किए थे। वहां भी ग्रामीण और कम सेवा वाले क्षेत्रों में सैटेलाइट आधारित इंटरनेट लाने पर था। अब दो बड़े राज्य इस योजना में शामिल हो चुके हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सैटेलाइट इंटरनेट का विस्तार राज्य स्तर पर तेजी से हो रहा है।

READ MORE: भारत में Starlink की एंट्री में देरी क्यों? सिंधिया ने बताई असली वजह

भारत में Starlink की स्थिति

एलन मस्क ने भारत को Starlink के लिए महत्वपूर्ण बाजार बताया है। उनका कहना है कि सैटेलाइट इंटरनेट दूरदराज इलाकों में लोगों को जोड़ने में मदद करेगा। उन्होंने भारत में कई ग्राउंड स्टेशनों लगाने का प्रस्ताव भी रखा है, ताकि पूरे देश में सेवा जल्दी शुरू की जा सके।

केंद्र सरकार ने Starlink को पहले ही GMPCS, VSAT और ISP श्रेणियों में मंजूरी दे दी है। अभी बाकी तकनीकी और नियामक प्रक्रियाएं चल रही हैं। इन सब के पूरा होने के बाद, पूरे भारत में Starlink का व्यापक लॉन्च होने की संभावना है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

भारत में इन हॉरर गेम्स से जा रही बच्चों की जान
Previous Story

भारत में इन हॉरर गेम्स से जा रही बच्चों की जान

gaming
Next Story

Microsoft 2026 रोडमैप…जानिए कौन-कौन गेम होगा शामिल

Latest from Latest news

Don't Miss