Google Chrome

फर्जी वेबसाइटों के बारे में बताएगा Google का नया AI टूल, ऐसे करें यूज

4 mins read
1.7K views
December 26, 2024

Google Chrome पर जल्द ही एक नया AI टूल आने वाला है जो फर्जी वेबसाइट्स का पर्दाफाश करेगा। इस टूल के आने से आपका डेटा भी सुरक्षित रहेगा।

Google AI Tool For Fake Websites : अगर आप भी ऑनलाइन सर्च के लिए Google Chrome का यूज कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी एक नए फीचर पर काम कर रही है, जो स्कैम और फर्जी वेबसाइट का पता लगाने के लिए AI का इस्तेमाल यूज करेगा। इसकी जानकारी जाने-माने टिप्सटर Leopova64 ने एक्स पर दी है। आइए जानते हैं क्या है इसकी खासियत और यह क्या काम करेगा।

फर्जी वेबसाइटों की खोलेगा सारे ‘पोल’

टिप्स्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि Google ने Chrome के कैनरी वर्जन में ‘Client-Side Detection for Brand and Scam Detection’ नाम से एक नया फ्लैग जोड़ा है। यह फीचर AI का यूज करके उन वेबसाइट्स का एनालिसिस और पहचान करेगा जो यूजर्स को किसी जाल या धोखे में रख सकते हैं।

डेटा रहेगा सेफ

ब्राउजर इसके लिए On-Device LLM यानी लार्ज लैंग्वेज मॉडल की हेल्प से काम करेगा। इस फीचर को Mac, Linux और Windows पर उपलब्ध Chrome के अलग-अलग वर्जन के लिए डिजाइन किया गया है। खास बात यह है कि सभी प्रक्रिया पूरी तरह से डिवाइस पर ही होगी, जिससे आपका डेटा क्लाउड पर नहीं भेजा जाएगा और आपका सारा डेटा सुरक्षित भी रहेगा। यह उन यूजर्स के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होगा, जो अक्सर अनजान या अलग-अलग तरह की वेबसाइट पर जाते हैं।

कैसे करें इस नए टूल का यूज

  • अगर आप इस टूल का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने सिस्टम पर Chrome Canary इंस्टॉल करना होगा।
  • आपको एड्रेस बार में chrome://flags टाइप करना होगा।
  • अब जो पेज खुलेगा उसमें Client-Side Detection for Brand and Scam Detection सर्च करें।
  • यहां से आप इस फ्लैग को इनेबल या डिसेबल कर सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WhatsApp
Previous Story

आपके सभी मैसेज और कॉल रिकॉर्ड करेगी सरकार! जानें पूरी सच्चाई

Redmi 14C 5G
Next Story

भारत में जल्द लॉन्च होगा Redmi 14C 5G, मिलेंगे ये फीचर्स

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss