खुशखबरी! Civilization VII अब iPhone और iPad पर

6 mins read
1 views
Civilization VII अब iPhone और iPad पर
February 6, 2026

Apple Arcade:  दुनिया जीतने की रणनीति अब सिर्फ PC तक सीमित नहीं रही। चर्चित स्ट्रैटेजी गेम Civilization VII अब Apple Arcade के जरिए iPhone और iPad तक पहुंच गया है। यानी अब खिलाड़ी जहां चाहें, जब चाहें अपना साम्राज्य बना सकते हैं। चाहे कुछ मिनट का ब्रेक हो या घंटों की गेमिंग, पूरा कंट्रोल अब आपकी जेब में है। तो आइए जानते हैं इसके खासियतों के बारे में।

Apple Arcade पर Civilization VII आने से मोबाइल गेमिंग का अनुभव बदल सकता है। जानिए किन डिवाइस पर चलेगा और क्या हैं इसकी खास बातें।

हर डिवाइस पर गेम जारी रहेगी

इस नए संस्करण की सबसे खास बात यह है कि खिलाड़ी एक ही गेम सेव को अलग-अलग Apple डिवाइस पर जारी रख सकते हैं। यानी अगर आपने iPhone पर गेम खेलना शुरू किया है, तो बाद में उसे iPad या Mac पर बिना दोबारा शुरुआत किए आगे बढ़ाया सकते हैं। इससे गेम खेलने का आनंद ज्यादा सहज और निरंतर हो जाता है।

READ MORE-  AI की रफ्तार से चिप्स की कमी, Intel और AMD के CPU की सप्लाई पर असर

टच कंट्रोल के लिए खास डिजाइन

गेम टचस्क्रीन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यूनिट को नियंत्रित करना, शहरों से जुड़े फैसले लेना और विभिन्न मेनू में नेविगेट करना टैप और जेस्चर से आसान बना दिया गया है। यह संस्करण खासकर सिंगल-प्लेयर अनुभव के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। खिलाड़ी छोटे-छोटे समय में कुछ टर्न खेल सकते हैं और बाद में बड़े स्क्रीन पर जाकर लंबी रणनीति बना सकते हैं। इस तरह Civilization का मज़ा अब दैनिक जीवन की गति के साथ आसानी से फिट हो जाता है।

डिवाइस की क्षमता भी अहम

डिवाइस की क्षमता यहां अहम भूमिका निभाती है। App Store की जानकारी के अनुसार, इसे चलाने के लिए iOS 17 और A17 Pro या उससे नए प्रोसेसर वाले iPhone की जरूरत होगी, जबकि बड़े मैप साइज के लिए अधिक RAM वाले डिवाइस बेहतर प्रदर्शन देंगे।

READ MORE-  2026 में नहीं आएंगे नए NVIDIA GPU? गेमर्स के लिए बड़ा झटका!

अभी मौजूद हैं कुछ सीमाएं

हालांकि यह वर्जन अभी पूरी तरह फीचर-पूर्ण नहीं है। लॉन्च के समय मल्टीप्लेयर मोड उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसे भविष्य के अपडेट में जोड़े जाने की योजना है। साथ ही, यह संस्करण PC या कंसोल के साथ क्रॉस-प्ले भी सपोर्ट नहीं करता, इसलिए अलग प्लेटफॉर्म पर चल रहे कैंपेन को यहां जारी नहीं रखा जा सकता।

यह खास उन खिलाड़ियों के लिए है जो Civilization को पोर्टेबल तरीके से खेलना चाहते हैं। उनके लिए Apple Arcade एक आसान और सुविधाजनक विकल्प बनकर सामने आया है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Meta ला रही AI वीडियो के लिए नया Vibes ऐप
Previous Story

Meta ला रही AI वीडियो के लिए नया Vibes ऐप

Latest from Gadgets

Don't Miss