Spotify अब बेचेगा किताबें! Amazon को टक्कर देने की तैयारी

6 mins read
20 views
Spotify अब बेचेगा किताबें! Amazon को टक्कर देने की तैयारी
February 5, 2026

Spotify physical books: डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में Spotify एक और बड़ा प्रयोग करने जा रहा है। अब यूजर्स न सिर्फ Audiobooks सुन पाएंगे, बल्कि उसी ऐप से किताब की प्रिंट कॉपी भी खरीद सकेंगे और पढ़ते-सुनते आसानी से फॉर्मेट बदल सकेंगे। यह कदम बुक इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा को और तेज कर सकता है।

अब Spotify ऐप से खरीद सकेंगे किताबें और Page Match फीचर से पढ़ना-सुनना होगा आसान। पढ़िए पूरी खबर।

फिजिकल किताबों की बिक्री की तैयारी

नई सुविधा के तहत अमेरिका और ब्रिटेन के यूजर्स जल्द ही ऐप के जरिए अपनी पसंदीदा किताबों की प्रिंट कॉपी खरीद पाएंगे। यह कदम Spotify को पारंपरिक बुकसेलर्स के साथ प्रतिस्पर्धा में ला सकता है, क्योंकि अब कंपनी केवल Digital Content तक सीमित नहीं रहना चाहती। अगर प्रयोग सफल रहा तो भारतीय यूजर्स को आगे चलकर इसका लाभ मिल सकता है।

READ MORE-  अब गाने सुनें और लिरिक्स पढ़ें बिना इंटरनेट के, Spotify का नया फीचर

लोकल बुकस्टोर्स के साथ साझेदारी

इस पहल के लिए Spotify ने Bookshop.org के साथ साझेदारी की है, जो स्वतंत्र और स्थानीय किताब विक्रेताओं को बढ़ावा देता है। उद्देश्य, Online Sale बिक्री का लाभ छोटे बुकस्टोर्स तक भी पहुंचे। फिजिकल किताब खरीदने का विकल्प ऑडियोबुक पेज पर एक नए बटन के रूप में दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद यूजर संबंधित Website पर पहुंचेंगे, जहां से ऑर्डर, भुगतान और डिलीवरी की प्रक्रिया पूरी होगी।

 Page Match से पढ़नासुनना आसान

Spotify एक नया फीचर Page Match भी ला रहा है, जो किताब पढ़ने और Audiobooks सुनने के बीच की दूरी को कम करेगा। इस फीचर की मदद से यूजर किसी पेज को स्कैन कर सीधे उसी हिस्से की ऑडियोबुक सुन सकते हैं।

READ MORE- FCC ने SpaceX की विशाल स्पेस डेटा सेंटर योजना को दी हरी झंडी

तकनीक की मदद से बेहतर अनुभव

यह सुविधा इमेज स्कैनिंग और कंप्यूटर विज़न तकनीक पर आधारित है, जिससे ऐप पेज की पहचान कर सही जगह से ऑडियो चलाता है। इससे यूजर बिना समय गंवाए पढ़ने और सुनने के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं।

ऑडियोबुक बाजार में तेज बढ़त

ऑडियोबुक सेगमेंट में Spotify तेजी से आगे बढ़ रहा है। कंपनी के अनुसार, पिछले एक साल में Audiobooks सुनने वाले यूजर्स और सुनने के समय दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जो इस क्षेत्र की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

इससे पता चलता है कि Spotify आने वाले समय में अपने ऑडियोबुक कैटलॉग और फीचर्स  के जरिए यूजर्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन और पढ़ाई से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देना चाहती है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

फिल्म मेकिंग में AI की एंट्री, टेक दिग्गज Amazon की तैयारी
Previous Story

फिल्म मेकिंग में AI की एंट्री, टेक दिग्गज Amazon की तैयारी

Google जल्द Quick Share को कई स्मार्टफोनों में देने जा रहा है
Next Story

Android में AirDrop जैसा कमाल, Google का रहा बड़ा शेयरिंग फीचर

Latest from Apps

Don't Miss