Anthropic Legal AI: AI कंपनी Anthropic ने हाल ही में एक नया AI कानूनी टूल लॉन्च किया है, जिसने टेक और कानूनी दुनिया में बड़ी हलचल पैदा कर दी है। यह टूल उनके AI मॉडल Claude का हिस्सा है और खास तौर पर रोजमर्रा के कानूनी कामों को आसान और तेज बनाने के लिए तैयार किया गया है, लेकिन जैसे ही इसकी जानकारी सामने आई, शेयर बाजार में कई बड़ी कानूनी सॉफ्टवेयर कंपनियों के शेयर तेजी से गिर गए।
Anthropic ने Claude AI के लिए नया Legal Plugin लॉन्च किया है, जो कॉन्ट्रैक्ट रिव्यू और जोखिम पहचान जैसे कानूनी काम आसान बनाता है। इस AI टूल की वजह से कई कानूनी टेक कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई।
Anthropic इस टूल को ‘Legal Plugin’ कहती है। यह उनके Cowork सिस्टम के अंदर काम करता है। बता दें कि Cowork एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कंपनियां बिना ज्यादा कोडिंग किए AI की मदद से अपने काम के लिए ऑटोमेटेड वर्कफ़्लो बना सकती हैं। Legal Plugin Claude को एक तरह से कानूनी सहायक की तरह तैयार करता है, जो दस्तावेज समझ सके और शुरुआती कानूनी विश्लेषण कर सके।
यह टूल कॉन्ट्रैक्ट पढ़ सकता है, जोखिम पहचान सकता है, NDA में समस्याएं ढूँढ सकता है और नियमों के पालन की जांच कर सकता है। हालांकि, Anthropic साफ कहती है कि AI की दी गई जानकारी को वकीलों द्वारा दोबारा जांचना जरूरी है और अंतिम कानूनी फैसला इंसान ही ले।
कंपनी के मुताबिक, ये प्लगइन Claude की क्षमताओं को सामान्य सवाल-जवाब से आगे ले जाकर विशेष बिजनेस कामों के लिए तैयार करते हैं। इन प्लगइन्स में अलग-अलग स्किल्स, कनेक्टर्स और सब-एजेंट्स शामिल होते हैं, जो Claude को लीगल, फाइनेंस, मार्केटिंग और कस्टमर सपोर्ट जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञ की तरह काम करने में मदद करते हैं।
यह Legal Tool काम कैसे करता है?
Claude को एक कानूनी गाइडबुक दे दी गई हो। यह टूल सबसे पहले पूरे कॉन्ट्रैक्ट को पढ़ता है। फिर पहचानता है कि यह किस तरह का समझौता है। जैसे SaaS एग्रीमेंट या पार्टनरशिप डील, और उपयोगकर्ता इसमें किस पक्ष में है, ग्राहक या विक्रेता।
इसके बाद यह खास धाराओं पर ध्यान देता है, जैसे limitation of liability यानी नुकसान की जिम्मेदारी की सीमा। यह देखता है कि मुआवजे की अधिकतम सीमा क्या है, क्या दोनों पक्षों पर बराबर नियम लागू हैं, और क्या कोई खास अपवाद दिए गए हैं। अक्सर यह ऐसी समस्याएँ पकड़ता है जैसे बहुत कम जिम्मेदारी सीमा या एकतरफा शर्तें।
टूल redlining में भी मदद करता है। इसका मतलब है कि यह केवल समस्या बताने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि सटीक नई भाषा सुझाता है जिसे सीधे कॉन्ट्रैक्ट में जोड़ा जा सके। साथ ही वह बदलाव का कारण भी बताता है और बैकअप विकल्प देता है, अगर सामने वाला पक्ष पहला सुझाव मानने से मना कर दे। Anthropic का कहना है कि सुझाव संतुलित होने चाहिए, ताकि डील धीमी न पड़े।
READ MORE: Google और Anthropic की अरबों डॉलर की Cloud Deals
शेयर बाजार क्यों गिरा?
3 फरवरी को इस टूल की खबर आते ही निवेशकों में चिंता फैल गई। उन्हें लगा कि अगर AI इस तरह कानूनी दस्तावेज़ों का विश्लेषण करने लगा, तो पारंपरिक legal software और डेटा कंपनियों की जरूरत कम हो सकती है।
नतीजतन कई बड़ी कंपनियों के शेयर गिर गए।
- RELX Plc और Wolters Kluwer NV के शेयर 10% से ज्यादा गिरे
- Experian Plc लगभग 9% गिरा
- Thomson Reuters और LegalZoom में भी करीब 10% गिरावट आई
- London Stock Exchange Group लगभग 8.5% नीचे आ गया
READ MORE: Anthropic ने लॉन्च किया Claude Opus 4.5, बढ़ाई क्षमता और सुरक्षा
Morgan Stanley के विश्लेषकों, जिनमें टोनी कैपलन शामिल हैं, ने कहा कि यह कानूनी क्षेत्र में बढ़ती AI प्रतिस्पर्धा का संकेत है, जो पारंपरिक कंपनियों के लिए नकारात्मक हो सकता है। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार UBS के उन यूरोपीय शेयरों के समूह में भी लगभग 7% गिरावट आई, जो AI से प्रभावित माने जा रहे हैं।
