Nvidia डील पर अंदरूनी बगावत, AI को लेकर अमेरिका आमने-सामने

Nvidia डील पर अंदरूनी बगावत, AI को लेकर अमेरिका आमने-सामने

6 mins read
237 views
January 21, 2026

Anthropic CEO criticism: अमेरिका द्वारा चीन को कुछ AI Chips के निर्यात की अनुमति देना महज़ एक व्यापारिक फैसला नहीं है, बल्कि यह टेक्नोलॉजी और भू-राजनीति के टकराव का नया अध्याय खोलता हुआ दिख रहा है। Nvidia के H200 और AMD की कुछ चिप्स को हरी झंडी मिलते ही यह सवाल उठने लगा है कि क्या वॉशिंगटन ने रणनीतिक बढ़त को खुद ही कमजोर कर दिया है।

Nvidia-Anthropic टकराव? AI चिप्स को लेकर दावोस से उठा बड़ा भू-राजनीतिक संकेत।

टेक इंडस्ट्री के अंदर से उठी तीखी आवाज़

दरअसल, इस फैसले के खिलाफ सबसे तेज़ प्रतिक्रिया किसी राजनेता की नहीं, AI इंडस्ट्री के एक बड़े चेहरे की ओर से आई। दावोस में Anthropic के CEO Dario Amodei ने खुले मंच से चेताया कि AI हार्डवेयर पर ढील भविष्य में अमेरिका के लिए गंभीर जोखिम बन सकती है। उनके मुताबिक, चिप्स सिर्फ सिलिकॉन नहीं, बल्कि शक्ति का स्रोत हैं।

READ MORE- YouTube के बाद अब ChatGPT की सख्ती, यूज़र की उम्र खुद पहचानेगा AI

AI अगली पीढ़ी की बड़ी शक्ति बनेगा

अमोडेई का तर्क सीधा है जो देश AI को नियंत्रित करेगा। वही भविष्य की दिशा तय करेगा। उन्होंने AI को ऐसी सामूहिक बुद्धिमत्ता बताया, जो करोड़ों असाधारण दिमागों के बराबर होगी। इस नजरिए से देखें तो चिप्स का निर्यात हथियारों की बिक्री से कम खतरनाक नहीं माना जा सकता।

जब आलोचना अपने ही साझेदार पर आ जाए

इस पूरे विवाद एक विरोधाभास दिखाई दी है। जिस Nvidia पर अमोडेई ने परोक्ष रूप से सवाल उठाए, वही कंपनी Anthropic की सबसे अहम तकनीकी रीढ़ है। हाल ही में उसने अरबों डॉलर का निवेश भी किया है। यह दिखाता है कि AI की दौड़ में विचारधारा और कारोबारी रिश्ते टकरा रहे हैं।

READ MORE- Nvidia-AMD के बीच फाइनल हुई डील, देंगे चीन की कमाई का 15% अमेरिका को

डर और दबाव के जरिए संदेश

हो सकता है कि यह बयान जानबूझकर तीखे शब्दों में दिया गया हो, ताकि अमेरिकी नीति-निर्माताओं का ध्यान खींचा जा सके। चीन की AI प्रगति को लेकर पश्चिमी कंपनियों में बेचैनी बढ़ रही है। अब यह डर सार्वजनिक मंचों पर भी साफ झलकने लगा है।

AI बना प्रभुत्व और सत्ता संतुलन

इस पूरे प्रकरण से एक बात स्पष्ट होती है। AI अब तकनीक ही नहीं राष्ट्रीय सुरक्षा, वैश्विक प्रभुत्व और सत्ता संतुलन का मुद्दा बन चुका है। ऐसे में जब इंडस्ट्री लीडर्स बिना हिचक इतने कड़े बयान देने लगें, तो यह आने वाले समय में और बड़े टकरावों को आमंत्रित कर सकता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

OpenAI का पहला कंज्यूमर हार्डवेयर, AI पेन नहीं
Previous Story

OpenAI का पहला कंज्यूमर हार्डवेयर, AI पेन नहीं

Apple Pay भारत में लॉन्च, iPhone की डिजिटल पेमेंट सेवा की तैयारी
Next Story

Apple Pay भारत में लॉन्च, iPhone की डिजिटल पेमेंट सेवा की तैयारी

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss