Christmas 2024

इस Christmas अपने खास को गिफ्ट में दें ये गैजेट

4 mins read
903 views
December 25, 2024

अगर आप अपने चाहने वालों के लिए क्रिसमस को खास बनाना चाहते हैं तो उन्हें कुछ अच्छे गैजेट्स गिफ्ट करें।

Christmas 2024 : क्रिसमस के त्योहार को खास बनाने के लिए लोग अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों को खास मैसेज भेजते हैं और उन्हें गिफ्ट देते हैं। अगर आप भी इस क्रिसमस अपने दोस्तों को कुछ देने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उनके चेहरे पर मुस्कान ला देंगे।

Oneplus Bullets Z2

आप अपने खास को इस क्रिसमस पर OnePlus नेकबैंड गिफ्ट कर सकते हैं।इसकी कीमत 1,399 रुपये है। इस ईयरफोन में जंबो बैटरी है, सिर्फ 10 मिनट के चार्ज में आपको 20 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है। शानदार साउंड के लिए नेकबैंड में 12.4mm बास ड्राइवर्स लगाए गए हैं। इसे IP55 रेटिंग मिली है। यानी पानी की छींटों से यह खराब नहीं होगा।

Mi Smart Band 5

Mi Smart Band 5 में 1.1 इंच का फुल टच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 450 निट्स है। यह मैग्नेटिक चार्जिंग को सपोर्ट करता है, इसलिए इसे चार्ज करने के लिए बैंड का स्ट्रैप हटाने की जरूरत नहीं पड़ती। स्मार्ट बैंड में हार्ट-रेट, स्लीप एनालिसिस, स्ट्रेस मॉनिटर और वूमेन हेल्थ मॉनिटर की सुविधा दी गई है। इसकी बैटरी फुल चार्ज होने पर 14 दिनों तक चलती है। इस बैंड को आप अपने किसी खास को गिफ्ट कर सकते हैं। इसकी कीमत सिर्फ 1, 944 रुपये है।

Portronics Dash 6

इस क्रिसमस पर आप अपने चाहने वाले को Portronics Dash 6 स्पीकर गिफ्ट करें। इसे नाइट लैंप की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एलईडी लाइट्स दी गई हैं। यह TWS पेयरिंग को सपोर्ट करता है। इससे यूजर दो स्पीकर को आपस में कनेक्ट करके गाना प्ले कर सकते हैं। शानदार साउंड के लिए इसमें 30 वॉट का स्टीरियो साउंड दिया गया है। इसकी बैटरी फुल चार्ज होने पर 6 घंटे चलती है। इस स्पीकर की कीमत 1,999 रुपये है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WhatsApp
Previous Story

WhatsApp के इस नए फीचर से आसान होगा यूजर का सारा काम

Wikipedia
Next Story

Elon Musk ने Wikipedia के सामने रखी ये शर्त! पूरा करने पर देंगे करोड़ों

Latest from Gadgets

Don't Miss