स्कैम के वक्त घबराइए नहीं! एक बटन से फ्रीज होगा आपका अकाउंट!

6 mins read
1 views
स्कैम के वक्त घबराइए नहीं! एक बटन से फ्रीज होगा आपका अकाउंट!
January 24, 2026

Kill Switch Feature: ऑनलाइन ठगी और Digital Arrest जैसे खतरनाक स्कैम्स से जूझ रहे आम यूजर्स के लिए जल्द ही राहत की बड़ी खबर आ सकती है। अब लोगों को डिजिटल अरेस्ट स्कैम से डरने की जरूरत नहीं है। केंद्र एक सरकार ऐसा Kill Switch लाने की तैयारी में है। जिससे संदिग्ध हालात में सिर्फ एक टच से बैंक और UPI ट्रांजैक्शन रोकी जा सकेंगी। यह फीचर Online Fraud के खिलाफ यूजर्स की सबसे बड़ी ढाल बन सकता है।

एक क्लिक और ठगी फेल! डिजिटल अरेस्ट स्कैम रोकने के लिए UPI ऐप्स में जुड़ सकता है नया Kill Switch फीचर। जानिए कैसे करेगा काम।

इमरजेंसी बटन से तुरंत फ्रीज होगा अकाउंट

Ministry of Home Affairs india के तहत गठित हाई-लेवल कमेटी इस बात पर काम कर रही है कि UPI और बैंकिंग ऐप्स में एक इमरजेंसी बटन जोड़ा जाए। जैसे ही किसी यूजर को लगे कि वह स्कैम का शिकार हो सकता है, वह फौरन इस बटन को दबाकर अपने अकाउंट से जुड़ी सभी फाइनेंशियल गतिविधियों को अस्थायी रूप से रोक सकेगा। इससे ठगों को पैसों तक पहुंचने से पहले ही रास्ता बंद किया जा सकेगा।

READ MORE- AI पर सबसे बड़ा एक्शन! दक्षिण कोरिया का कानून, स्टार्टअप्स में मचा हड़कंप!

स्कैम से पहले ही पहचानने की तैयारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमेटी ट्रांजैक्शन रोकने तक की प्लानिंग में नहीं है। ऐसे में सिस्टम इस बात पर विचार कर रही कि संदिग्ध लेनदेन को पहले ही कैसे पहचान सके। खासतौर पर उन मामलों में, जहां पैसे को तेजी से अलग-अलग म्यूल अकाउंट्स में ट्रांसफर किया जाता है, वहां शुरुआती स्तर पर ही अलर्ट और ब्लॉकिंग संभव हो सकती है।

READ MORE-  Gen Z अमेरिकी क्रिप्टो पर कर रहें ज्यादा भरोसा

डिजिटल अरेस्ट स्कैम क्यों बन रहे हैं खतरा

Digital Arrest स्कैम्स में ठग खुद को पुलिस, CBI या अन्य जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल करते हैं। फर्जी दस्तावेज और गिरफ्तारी की धमकी देकर लोगों को डराया जाता है। घबराहट में लोग बिना सोचे-समझे बड़ी रकम ट्रांसफर कर देते हैं। RBI के आंकड़ों के अनुसार, ऐसे स्कैम्स से अब तक हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

इंश्योरेंस मॉडल पर भी विचार

इसके अलावा, कमेटी एक और महत्वपूर्ण विकल्प पर काम कर रही है। फ्रॉड से होने वाले नुकसान को कवर करने के लिए बैंकिंग सिस्टम में इंश्योरेंस मैकेनिज्म लाने की योजना बना रही है। अगर यह लागू होता है, तो स्कैम का शिकार हुए यूजर्स को आर्थिक राहत मिल सकती है।

अगर यह किल स्विच और अन्य सेफ्टी फीचर्स लागू होते हैं, तो यह Digital payment इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ा सुरक्षा कवच साबित हो सकता है। बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड के दौर में यह कदम भरोसा और सुरक्षा दोनों को मजबूत करेगा।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

WhatsApp पर अब नए मेंबर को दिखेगा पुरानी चैट हिस्ट्री
Previous Story

WhatsApp पर अब नए मेंबर को दिखेगा पुरानी चैट हिस्ट्री

Latest from Apps

Google-Maps-की-छुट्टी-Mappls

Google Maps की छुट्टी! Mappls में आया ऐसा फीचर जो बदल देगा सफर का तरीका

Mappls public transport feature:  Google Maps को कड़ी टक्कर देने वाला देसी मैप प्लेटफॉर्म Mappls यानी MapMyIndia अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कंपनी ने अपने नेविगेशन ऐप में मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट को
Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit CFO Resignation: क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपिन कपूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक बार फिर Flipkart में सीनियर फाइनेंस रोल में लौट रहे हैं। इस खबर ने ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है।  क–कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव: Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया, IPO और फंडिंग के दौर में अहम फैसला।  Blinkit में एक साल से थोड़ा ज्यादा का सफर  विपिन कपूरिया 2024 में Blinkit से जुड़े थे। उन्होंने यहां 1 साल से थोड़ा ज्यादा समय काम किया है। वह गुरुग्राम बेस्ड Blinkit में शामिल होने से पहले Flipkart में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। कपूरिया Blinkit के पहले फुल टाइम CFO थे क्योंकि यह पद 2022 से खाली था। उस समय Zomato द्वारा Blinkit के अधिग्रहण के बाद तत्कालीन CFO अमित सचदेवा ने कंपनी छोड़ दी थी।  Flipkart के साथ पुराना रिश्ता  Flipkart में विपिन कपूरिया की यह तीसरी पारी होगी। उन्होंने पहली बार 2015 में Flipkart जॉइन किया था। इसके बाद 2018 में वह हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप Oyo चले गए। 2020 में उन्होंने दोबारा Flipkart में वापसी की और फिर 2024 में Blinkit से जुड़े। अब एक बार फिर वह Flipkart के फाइनेंस लीडरशिप का हिस्सा बनने जा रहे हैं।  Blinkit और Eternal में अहम भूमिका  Blinkit में रहते हुए कपूरिया ने कंपनी के CEO अल्बिंदर ढिंढसा और Eternal के CFO अक्षांत गोयल के साथ मिलकर काम किया है। वह उस दौर में Blinkit से जुड़े थे, जब Eternal ने 8,500 करोड़ की राशि Qualified Institutional Placement के जरिए जुटाई थी। यह फंडिंग Blinkit और पूरे क्विक कॉमर्स सेक्टर के लिए अहम मानी गई है।  READ MORE: Aman Jain बने Meta के नए पॉलिसी हेड  क्विक कॉमर्स सेक्टर में तेजी और फंडिंग  पिछले 12 से 14 महीनों में क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  Swiggy ने 2024 में IPO और हालिया QIP के जरिए 14,500 करोड़ जुटाए।  Zepto अगले साल 11,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है।  READ MORE: Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई  Flipkart Minutes में नेतृत्व बदलाव 
भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

Bandar Apna Dost: YouTube पर AI से बना कंटेंट अब सिर्फ एक नया ट्रेंड नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों की कमाई और अरबों व्यूज वाला बड़ा बिजनेस बन चुका है। इस बदलाव के केंद्र में अब भारत आ गया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय AI Shorts चैनल Bandar Apna Dost ने अपने AI-generated वीडियो से अब तक 2.07 अरब व्यूज हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही यह चैनल दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला AI slop चैनल बन गया है।  AI से बने YouTube Shorts कैसे करोड़ों व्यूज और मोटी कमाई कर रहे हैं? इस रिपोर्ट में जानिए कैसे भारत का एक AI चैनल दुनिया में सबसे आगे निकल गया।  कमाई में भी सबसे आगे भारत  व्यूज के साथ–साथ कमाई के मामले में भी Bandar Apna Dost ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट का अनुमान है कि यह चैनल सालाना करीब 4.25 मिलियन डॉलर कमाता है। भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 370 करोड़ से ज्यादा बैठती है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि AI बेस्ड स्टोरीटेलिंग अब YouTube पर बेहद ताकतवर बन चुकी है।  AI Shorts अब हर जगह दिख रहे हैं  जिस रिपोर्ट में इस चैनल की सफलता सामने आई है, उसमें यह भी बताया गया है कि YouTube Shorts पर AI कंटेंट कितनी तेजी से फैल रहा है। Kapwing की स्टडी के अनुसार, नए यूजर्स को जो Shorts वीडियो सुझाए जाते हैं, उनमें से हर 5 में से एक वीडियो AI generated होता है। Bandar Apna Dost इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके AI ड्रिवन वीडियो फॉर्मेट ने बहुत कम समय में जबरदस्त पहचान बना ली है और आज यह चैनल व्यूज और कमाई, दोनों में ग्लोबल लीडर बन चुका है।  READ MORE: YouTube ने लॉन्च किया ‘Shorts Timer’, बढ़ेगी वीडियो देखने समझदारी  AI कंटेंट को लेकर बहस भी तेज