अब फोन देना होगा बेफिक्र! Android 17 में लाया नया ऐप का डेटा नहीं होगा लीक!

6 mins read
15 views
अब फोन देना होगा बेफिक्र! Android 17 में लाया नया ऐप का डेटा नहीं होगा लीक
January 9, 2026

Android 17 native app lock: Android 17 को लेकर सामने आ रही नई जानकारियां से यह तो बिल्कुल साफ हो गया है कि Google अब यूजर प्राइवेसी को पहले से ज्यादा गंभीरता से ले रहा है। Canary बिल्ड से जुड़े ताजा लीक बताते हैं कि कंपनी लॉक किए गए ऐप्स की नोटिफिकेशन को लेकर नया तरीका अपनाने की तैयारी में है। तो आइए जानते हैं इस नए ऐप की खासियत।

अब फोन किसी को देना होगा आसान, Android 17 में नया ऐप का नोटिफिकेशन नहीं बताएंगी पूरी जानकारी, प्राइवेसी रहेगी पूरी तरह सुरक्षित।

फोन पर अलर्ट दिखेगा, लेकिन जानकारी नहीं

रिपोर्ट्स की माने तो Android 17 में अगर कोई ऐप नेटिव ऐप लॉक से सुरक्षित है, तो उसकी नोटिफिकेशन फोन पर दिखाई देगी। लेकिन उसमें मौजूद असली जानकारी छिपी रहेगी। यानी यूजर को यह तो पता चलेगा कि कोई नोटिफिकेशन आई है, लेकिन मैसेज या डेटा तभी दिखेगा। जब ऐप अनलॉक किया जाएगा।

ऐप का नाम दिखेगा या नहीं पर संशय

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि नोटिफिकेशन में लॉक किए गए ऐप का नाम दिखेगा या पूरी तरह छुपा रहेगा। कई स्मार्टफोन कंपनियां ऐप का नाम दिखाने का विकल्प देती हैं। इसलिए माना जा रहा है कि Google भी यूजर्स को ऐसा कंट्रोल दे सकता है।

READ MORE-  PayPal और Microsoft लेकर आए Copilot Checkout

थर्ड-पार्टी ऐप्स पर निर्भरता होगी खत्म

अगर यह संभव हो पाता है तो सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी अहम हो सकता है। यह Android 17 के नेटिव App Lock API से जुड़ा हुआ है। इसका मतलब है कि Google अब अलग-अलग थर्ड-पार्टी ऐप लॉक टूल्स या कस्टम लॉन्चर की जरूरत खत्म करना चाहता है। एक स्टैंडर्ड, सिस्टम-लेवल ऐप लॉक फीचर देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी का भरोसा

नया नेटिव ऐप लॉक फीचर Android सिस्टम में गहराई से जुड़ा होगा। यूजर्स ऐप्स को अपने हिसाब से लॉक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें खोलने के लिए फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक जैसी बायोमेट्रिक सिक्योरिटी का इस्तेमाल करना होगा। इससे सभी Android डिवाइस पर एक जैसा प्राइवेसी एक्सपीरियंस मिलेगा।

READ MORE-  ECC छोड़कर पूर्व Zcash टीम ने पेश किया CashZ वॉलेट

किसके लिए और क्यों है जरूरी

यह बैंकिंग ऐप्स, पर्सनल चैट्स या ऑफिस से जुड़ी जानकारी रखने वाले ऐप्स के लिए यह फीचर काफी काम का साबित हो सकता है। खासकर उन यूजर्स के लिए, जो कभी-कभी अपना फोन दूसरों को दे देते हैं और निजी डेटा लीक होने का डर बना रहता है।

अभी इंतजार करना होगा

हालांकि यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है। Google ने Android 17 के इस नेटिव ऐप लॉक सिस्टम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन उम्मीद है Android 17 के लॉन्च के साथ Pixel और स्टॉक Android डिवाइसों में यह सुविधा देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Apple ने जारी किया Tim Cook का 2025 वेतन
Previous Story

Apple ने जारी किया Tim Cook का 2025 वेतन

कोलंबिया में 2026 से क्रिप्टो रिपोर्टिंग नियम लागू
Next Story

कोलंबिया में 2026 से क्रिप्टो रिपोर्टिंग नियम लागू

Latest from Latest news

Don't Miss