cybersecurity

पेरिस कोर्ट में ब्रिगित मैक्रों साइबरबुलिंग मामले का अहम फैसला

7 mins read
328 views
January 7, 2026

Brigitte Macron: पेरिस की अदालत सोमवार को उस मामले में फैसला सुनाएगी, जिसमें 10 लोग फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगित मैक्रों के खिलाफ ऑनलाइन झूठे आरोप फैलाने और उन्हें साइबरबुलिंग का शिकार बनाने के आरोपियों में शामिल हैं। आरोप है कि इन लोगों ने मैक्रॉन के लिंग और एडल्ट बातों के बारे में झूठी बातें फैला कर उनके स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन को नुकसान पहुंचाया।

फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगित मैक्रों को साइबरबुलिंग और झूठे सोशल मीडिया आरोपों का सामना, पेरिस अदालत में जल्द होगा फैसला।

आरोपियों की जानकारी

आरोपियों में 8 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं, जिनकी उम्र 41 से 60 साल है। आरोप है कि उन्होंने कई दुर्भावनापूर्ण टिप्पणियां पोस्ट की, जिसमें यह झूठा दावा किया गया कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की पत्नी पुरुष के रूप में जन्मी थीं और उनके पति के साथ 24 साल के उम्र के अंतर को पेडोफिलिया से जोड़ा गया।

परिवार पर असर

ब्रिगित मैक्रों ने अक्टूबर में 2 दिन चलने वाले इस मुकदमे में भाग नहीं लिया। उनकी बेटी टिपेन ऑजिएर ने अदालत में गवाही देते हुए बताया कि ऑनलाइन उत्पीड़न के बाद उनकी मां की जिंदगी कितनी बिगड़ गई है। उन्होंने कहा कि इस उत्पीड़न का असर पूरे परिवार, खासकर उनके पोते-पोतियों पर भी पड़ा है।

READ MORE: 50 साल पुराना कंप्यूटर 3 करोड़ में बिका, जानिए क्या है खास

मुख्य आरोपी और सोशल मीडिया

आरोपी डेल्फिन जिगौस जिन्हें आमंडीन रॉय के नाम से जाना जाता है। इस झूठी अफवाह को फैलाने में मुख्य भूमिका निभाने वाली मानी जाती हैं। उन्होंने 2021 में अपने YouTube चैनल पर 4 घंटे का वीडियो जारी किया था।

अन्य आरोपियों का पक्ष

अन्य आरोपियों में एक चुना हुआ अधिकारी, एक शिक्षक और एक कंप्यूटर वैज्ञानिक शामिल हैं। कई आरोपियों ने कोर्ट में कहा कि उनकी टिप्पणियां केवल हास्य या व्यंग्य के रूप में थीं और उन्हें यह समझ नहीं आया कि उन्हें क्यों अभियोजन का सामना करना पड़ रहा है।

READ MORE: OpenAI विवाद में चौंकाने वाला दावा! क्या एलन मस्क नहीं चलाते कंप्यूटर?

सजा और पिछली घटनाएं

यदि आरोप साबित होते हैं, तो आरोपियों को 2 साल तक की जेल हो सकती है। यह मामला सालों से फैली उन साजिशों का हिस्सा है जिसमें झूठा दावा किया गया कि ब्रिगित मैक्रों का जन्म जीन मिशेल ट्रोग्नो के नाम से हुआ था, जो उनके भाई का नाम है। मैक्रॉन्स ने अमेरिका में भी कोंसर्वेटिव इन्फ्लुएंसर कैंडेस ओवेन्स के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

ब्रिगित और इमैनुएल मैक्रॉन की शादी 2007 में हुई थी। दोनों पहली बार उस हाई स्कूल में मिले थे जहां मैक्रॉन छात्र थे और ब्रिजिट उनकी शिक्षक। ब्रिजिट अपने पति से 24 साल बड़ी हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WhatsApp का बड़ा धमाका! नए मेंबर्स को दिखेगी पुरानी चैट
Previous Story

WhatsApp का बड़ा धमाका! नए मेंबर्स को दिखेगी पुरानी चैट

ChatGPT को टक्कर देने आ रही है Apple की नई Siri
Next Story

ChatGPT को टक्कर देने आ रही है Apple की नई Siri

Latest from Cybersecurity

microsoft confirms windows shell exploitation cve 2026 32202

माइक्रोसॉफ्ट ने माना, हैकर्स कर रहे हैं आपके सिस्टम में सेंधमारी!

Windows Shell Vulnerability: माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी हालिया एडवाइजरी में बड़ा बदलाव करते हुए माना है कि CVE-2026-32202 नामक सुरक्षा खामी का एक्टिव एक्सप्लॉइटेशन हो
QuoIntelligence ने 7.3 मिलियन यूरो की फंडिंग जुटाई

बढ़ते साइबर खतरे, AI स्टार्टअप QuoIntelligence बना निवेशकों की पहली पसंद

QuoIntelligence Funding: डिजिटल दुनियां में साइबर खतरे लगातार बढ़ रहे हैं। कंपनियां अब पहले से ज्यादा सतर्क हो गई हैं। डिजिटल सिस्टम पर निर्भरता

Don't Miss