भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

7 mins read
20 views
भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास
December 30, 2025

Bandar Apna Dost: YouTube पर AI से बना कंटेंट अब सिर्फ एक नया ट्रेंड नहीं रह गया हैबल्कि यह करोड़ों की कमाई और अरबों व्यूज वाला बड़ा बिजनेस बन चुका है इस बदलाव के केंद्र में अब भारत  गया है एक नई रिपोर्ट के मुताबिकभारतीय AI Shorts चैनल Bandar Apna Dost ने अपने AI-generated वीडियो से अब तक 2.07 अरब व्यूज हासिल कर लिए हैं इसके साथ ही यह चैनल दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला AI slop चैनल बन गया है 

AI से बने YouTube Shorts कैसे करोड़ों व्यूज और मोटी कमाई कर रहे हैंइस रिपोर्ट में जानिए कैसे भारत का एक AI चैनल दुनिया में सबसे आगे निकल गया 

कमाई में भी सबसे आगे भारत 

व्यूज के साथसाथ कमाई के मामले में भी Bandar Apna Dost ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट का अनुमान है कि यह चैनल सालाना करीब 4.25 मिलियन डॉलर कमाता है। भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 370 करोड़ से ज्यादा बैठती है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि AI बेस्ड स्टोरीटेलिंग अब YouTube पर बेहद ताकतवर बन चुकी है। 

AI Shorts अब हर जगह दिख रहे हैं 

जिस रिपोर्ट में इस चैनल की सफलता सामने आई हैउसमें यह भी बताया गया है कि YouTube Shorts पर AI कंटेंट कितनी तेजी से फैल रहा है। Kapwing की स्टडी के अनुसारनए यूजर्स को जो Shorts वीडियो सुझाए जाते हैंउनमें से हर 5 में से एक वीडियो AI generated होता है। Bandar Apna Dost इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके AI ड्रिवन वीडियो फॉर्मेट ने बहुत कम समय में जबरदस्त पहचान बना ली है और आज यह चैनल व्यूज और कमाईदोनों में ग्लोबल लीडर बन चुका है। 

READ MORE: YouTube ने लॉन्च किया ‘Shorts Timer’, बढ़ेगी वीडियो देखने समझदारी 

AI कंटेंट को लेकर बहस भी तेज 

जहां दर्शक इस तरह के AI वीडियो को बड़ी संख्या में देख रहे हैं। वहींकई क्रिएटर्स इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उनका कहना है कि AI स्पैम और कम मेहनत वाले वीडियो तेजी से बढ़ रहे हैंजिससे असली और मेहनती क्रिएटर्स के लिए आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा है। 

READ MORE: YouTube के Neal Mohan को TIME ने दिया 2025 का CEO ऑफ  ईयर 

YouTube का AI पर भरोसा कायम 

इन शिकायतों के बावजूद YouTube अपने AI फोकस्ड रास्ते से पीछे हटने को तैयार नहीं है। YouTube के CEO नील मोहन कई बार AI रणनीति का बचाव कर चुके हैं। उनका मानना है कि AI YouTube के शुरुआती दौर जैसी आजादी वापस ला सकता हैजहां बिना ज्यादा तकनीकी जानकारी के भी लोग कंटेंट बना सकें। नील मोहन के अनुसार, AI  सिर्फ क्रिएशन को आसान बनाएगाबल्कि कंटेंट मॉडरेशन और सही वीडियो तक पहुंच को भी बेहतर करेगा। 

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बिना महंगे रिचार्ज के कॉल-SMS चालू रहेंगे सालभर, फटाफट जानिए पूरा तरीका

ईरान की करेंसी क्रैश, Bitcoin फिर चर्चा में आया
Next Story

ईरान की करेंसी क्रैश, Bitcoin फिर चर्चा में आया

Latest from Apps

Don't Miss