Jyotiraditya Scindia

केंद्रीय मंत्री का मास्टर प्लान, भारत में बनाएगा सैटेलाइट स्पेस कम्युनिकेशन

5 mins read
1.5K views
December 11, 2024

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अंतरिक्ष संचार क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों से मुलाकात की, जिसमें आत्मनिर्भर अंतरिक्ष संचार क्षेत्र विकसित करने पर जोर दिया गया।

Satellite Space Communication India : सैटेलाइट नेटवर्क को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही है। Starlink समेत कई बड़ी कंपनियां भी इस रेस में शामिल हैं। इन सबके बीच अब भारत सरकार की ओर से बड़ा बयान आया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ किया कि सरकार आत्मनिर्भर स्पेस कम्युनिकेशन क्षेत्र विकसित करना चाहती है। इसमें सैटेलाइट निर्माण और प्रक्षेपण सेवा को भी शामिल किया जाएगा।

क्या बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया

इस मामले को लेकर सिंधिया ने मंगलवार को स्पेस कम्युनिकेशन के प्रमुख खिलाड़ियों से मुलाकात की। इसमें Eutelsat Oneweb, Jio-SES, Hughes Communications शामिल थे। इस बात पर भी चर्चा हुई कि लोकल स्पेस सेक्टर को विकसित करने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। इस बैठक के बाद सिंधिया ने अपने विचार एक्स पर शेयर किए।

सैटेलाइट पर बड़ा फैसला

सिंधिया ने एक्स पर लिखा कि सैटेलाइट कम्युनिकेशन इकोसिस्टम के प्रमुख खिलाड़ियों के साथ बैठक। इसमें कई हितधारकों ने भाग लिया। हमने भारत को सैटेलाइट कम्युनिकेशन में एक प्रमुख खिलाड़ी बनाने के लिए प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की। हमने भारत के लिए नए अवसरों पर भी चर्चा की। इससे आत्मनिर्भर भारत को काफी ताकत मिलेगी। लोगों ने इस मामले में बताया कि बैठक के दौरान इस बात पर भी चर्चा हुई कि कैसे IN-SPACe – एक स्वायत्त केंद्रीय नियामक संस्था, देश की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

इंटरनेट सर्विस भी हुई चर्चा

सिंधिया ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स के कुछ अहम लोगों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि हमने टेलीकॉम सेक्टर को बेहतर बनाने के लिए कई अहम पहलुओं पर चर्चा की। हमारा फोकस इस बात पर था कि कैसे लागत कम की जा सकती है? इसके साथ ही कैसे बेहतर इंटरनेट सर्विस दी जा सकती है क्योंकि अभी यह बहुत मायने रखता है। इसमें DoT के अधिकारी और स्टेकहोल्डर्स भी शामिल थे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google Search
Previous Story

Google या Open AI? क्या है दोनों में अंतर, किसमें मिल रहे ज्यादा फीचर्स

Whatsapp scam
Next Story

WhatsApp Alert: गलती से भी न करें ये ऐप डाउनलोड

Latest from Latest news

Don't Miss