Kraken ने लॉन्च किया Krak Mastercard डेबिट कार्ड और ऐप

10 mins read
1.7K views
November 26, 2025

Kraken Krak Card: क्रिप्टोक्यूरेंसी प्लेटफॉर्म Kraken ने यूनाइटेड किंगडम और यूरोपीय संघ में अपना Krak Mastercard डेबिट कार्ड और Krak ऐप आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। कंपनी का मानना है कि यह कदम क्रिप्टो और पारंपरिक बैंकिंग के बीच की दूरी को कम करेगा और लोगों को एक ऐसा मल्टी एसेट फाइनेंशियल अकाउंट देगा, जिसमें डिजिटल और Fiat दोनों तरह के पैसे आसानी से इस्तेमाल किए जा सकेंगे। Kraken का कहना है कि कार्ड, रिवॉर्ड्स और वेल्थ टूल्स का यह कॉम्बिनेशन उन ग्राहकों को आकर्षित करेगा जो पारंपरिक बैंकों से हटकर नए विकल्प देख रहे हैं।

Kraken ने UK और EU में Krak Mastercard डेबिट कार्ड लॉन्च किया है, जिसमें 1% कैशबैक, बिना FX फीस, मल्टी एसेट पेमेंट और 400 से ज्यादा Crypto Fiat  सपोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। जानें इसके सभी फायदे और नए आने वाले फीचर्स।

Fiat या Bitcoin में 1% कैशबैक

Krak Card फिजिकल कार्ड और वर्चुअल कार्ड दो रूपों में उपलब्ध है। यह यूजर्स को किसी भी बैलेंस से तुरंत पेमेंट करने की सुविधा देता है वह भी बिना विदेशी मुद्रा शुल्क और बिना मासिक सर्विस चार्ज के। इसका सबसे आकर्षक फीचर है 1% कैशबैक जो हर खरीदारी पर मिलता है। खास बात यह है कि ग्राहक यह कैशबैक या तो स्थानीय Fiat करेंसी में ले सकते हैं या Bitcoin में।

यह कार्ड Mastercard के ग्लोबल नेटवर्क पर चलता है और Krak ऐप के साथ पूरी तरह इंटीग्रेटेड है। यह ऐप पहले से ही 400 से ज्यादा Crypto और Fiat एसेट्स का सपोर्ट देता है जिससे खर्च करना और भी सुविधाजनक हो जाता है।

एक ही खरीदारी में कई एसेट से पेमेंट की सुविधा

Krak Card की सबसे खास बात है कि यह मल्टी एसेट ट्रांजैक्शन को सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि आप एक पेमेंट को कई अलग-अलग बैलेंस से पूरा कर सकते हैं। यूजर्स को यह भी सुविधा दी गई है कि वह खुद चुन सकें कि कौन सा एसेट पहले इस्तेमाल हो और कौन सा नहीं।

Kraken के ग्लोबल हेड ऑफ कंज्यूमर मार्क ग्रीनबर्ग ने कहा है कि  हमारे लिए हर तरह का पैसा, पैसा ही है। लोग जो भी एसेट होल्ड करते हैं, उसे वे रोजमर्रा की खरीदारी में इस्तेमाल कर सकें हमारा उद्देश्य यही है। उन्होंने यह भी कहा कि Krak Card से अब ग्रॉसरी से लेकर ट्रैवल तक हर चीज पर पेमेंट आसान हो गया है।

यूरोप में Kraken की मजबूत उपस्थिति

Kraken दुनिया के सबसे पुराने और भरोसेमंद क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स में से एक है। कंपनी 2013 से UK में एक्टिव है और FCA रजिस्टर्ड प्लेटफॉर्म होने के कारण लंबे समय से स्थानीय ग्राहकों को सेवाएं देती आ रही है। यूरोप में कार्ड लॉन्च इसलिए भी संभव हुआ क्योंकि Kraken को Markets in Crypto Assets Regulation लाइसेंस प्राप्त हुआ है। यह लाइसेंस आयरलैंड के केंद्रीय बैंक ने जारी किया है जिससे Kraken पूरे यूरोपियन इकोनॉमिक एरिया में रेगुलेटेड क्रिप्टो सेवाएं दे सकता है।

READ MORE: New York में Crypto और Blockchain के लिए नया सरकारी ऑफिस

Krak ऐप पहले से और भी मजबूत

Krak ऐप जून 2025 में लॉन्च हुआ था जिसके बाद से ही इसे 130 से अधिक देशों में 4.5 लाख से ज्यादा डाउनलोड मिले हैं। कार्ड आने से पहले ही ऐप में ये सुविधाएं मौजूद थीं। 160 से ज्यादा देशों में इंस्टेंट ट्रांसफर, कुछ एसेट्स पर 3.6% तक की यील्ड, कार्ड के बाद ऐप और भी शक्तिशाली हो गया है।

आने वाले नए फीचर्स

Krak Card के साथ कंपनी ने कुछ नए फीचर्स की घोषणा भी की है। सबसे पहले Vaults है, जो यूजर्स को सुरक्षित तरीके से DeFi प्रोटोकॉल से जोड़ेंगे, ताकि वह अपने एसेट्स पर रिटर्न कमा सकें। कंपनी का कहना है कि स्वतंत्र रूप से ऑडिटेड लेंडिंग प्रोटोकॉल्स के जरिए 10% से अधिक APY तक कमाया जा सकता है। इसके अलावा, Salary Deposit फीचर भी जल्द ही UK और EU के ग्राहकों के लिए शुरू होगा। इससे ग्राहक अपनी सैलरी सीधे Krak अकाउंट में पा सकेंगे, जिससे यह प्लेटफॉर्म उनके रोज़मर्रा की वित्तीय जिंदगी का हिस्सा बन जाएगा।

READ MORE: Crypto को लेकर ट्रंप ने क्या कहा? बताया Bitcoin पर खतरा

आने वाले समय की योजना

Kraken आगे चलकर नए क्रेडिट प्रोडक्ट्स, ज्यादा मर्चेंट रिवॉर्ड्स, नए कार्ड विकल्प और रोजमर्रा के खर्चों के लिए और भी ज्यादा एसेट सपोर्ट जोड़ने की तैयारी कर रहा है। कंपनी चाहती है कि Krak एक ऐसा स्टैंडअलोन फाइनेंशियल ब्रांड बने जो पारंपरिक बैंकिंग और पेमेंट सिस्टम को चुनौती दे सके।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

ChatGPT में आया नया Voice Mode फीचर

Vivo के इस कैमरा बेस्ड मॉडल के सामने DSLR भी है फेल!
Next Story

Vivo के इस कैमरा बेस्ड मॉडल के सामने DSLR भी है फेल!

Latest from Cryptocurrency

CFTC लाइसेंस लेकर Binance.US करेगा नई शुरुआत

CFTC लाइसेंस लेकर Binance.US करेगा नई शुरुआत

क्रिप्टो बाजार में Binance.US की बड़ी तैयारी, कंपनी Prediction Markets लॉन्च करने के लिए CFTC लाइसेंस लेना चाहती है।  Binance.US: क्या Binance.US एक बार फिर अमेरिकी क्रिप्टो बाजार में बड़ी वापसी की तैयारी कर रहा है? आज कंपनी ने बड़ा संकेत दिया है। Binance.US ने घोषणा की है कि वह अगस्त 2026 में अमेरिकी नियामक CFTC से Designated Contract Market (DCM) लाइसेंस के लिए आवेदन करेगा। अगर मंज़ूरी मिल जाती है, तो कंपनी अपने प्लेटफ़ॉर्म पर सीधे प्रेडिक्शन मार्केट और दूसरे डेरिवेटिव्स प्रोडक्ट लॉन्च कर पाएगी।  Binance.US Prediction Markets के लिए क्यों जरूरी है DCM लाइसेंस कंपनी के CEO स्टीव ग्रेगरी (Stevie Satoshi) ने लास वेगास में आयोजित Rare Evo कॉन्फ्रेंस के दौरान इस योजना की जानकारी दी। DCM लाइसेंस मिलने के बाद Binance.US फ्यूचर्स, ऑप्शंस और इवेंट आधारित कॉन्ट्रैक्ट्स जैसी सेवाएं सीधे अमेरिकी ग्राहकों को दे सकेगा। हालांकि, अभी कंपनी का आवेदन CFTC की लंबित सूची में शामिल नहीं है। इसका मतलब है कि लाइसेंस मिलना तय नहीं है और लॉन्च की कोई तारीख भी घोषित नहीं की गई है।  https://x.com/EleanorTerrett/status/2082552199440454021?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2082552199440454021%7Ctwgr%5E807897b7157214086d004bafb6b33a6059b0bddb%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.cryptotimes.io%2F2026%2F07%2F30%2Fbinance-us-to-seek-cftc-license-for-prediction-markets-in-comeback-bid%2F     2022 की ऊंचाई से गिरावट, अब वापसी की तैयारी  Binance.US ने 2022 में अमेरिकी क्रिप्टो बाजार में करीब 20% हिस्सेदारी हासिल कर ली थी। लेकिन 2023 में Binance के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और प्रतिबंधों से जुड़े मामलों के बाद कंपनी को बड़ा झटका लगा। 4.3 अरब डॉलर के समझौते और संस्थापक चांगपेंग झाओ के दोष स्वीकार करने के बाद कंपनी की स्थिति कमजोर हो गई। इसके बाद बैंकिंग सेवाओं में दिक्कतें आईं और SEC के साथ कानूनी विवाद भी शुरू हुआ। अब अधिकांश नियामकीय मामलों के निपटने के बाद Binance.US अपने कारोबार को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।  READ MORE: Crypto DAO में 8.2M
Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)
ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

क्या एक क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे ASEAN में कारोबार हो सकेगा? Binance के CZ ने साझा ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ सिस्टम की मांग उठाई है।  Cryptocurrency News: क्या एक ही क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में कारोबार संभव होगा? Binance के संस्थापक चांगपेंग झाओ (CZ) ने ASEAN देशों के लिए ऐसा ही एक साझा सिस्टम बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने 2026 ASEAN Tech Summit में ‘क्रिप्टो रेगुलेटरी पासपोर्ट’ की वकालत की।  Binance के CZ का ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ प्रस्ताव  CZ के मुताबिक, अगर किसी ASEAN देश में किसी क्रिप्टो कंपनी को लाइसेंस मिलता है, तो उसे दूसरे सदस्य देशों में भी मान्यता मिलनी चाहिए। इससे कंपनियों को हर देश में अलग-अलग लाइसेंस लेने की जरूरत कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों की लाइसेंस प्रक्रिया और नियम क्रिप्टो कंपनियों के विस्तार को मुश्किल बनाते हैं। साझा व्यवस्था से कंपनियों की संचालन लागत घट सकती है और डिजिटल एसेट सेक्टर को तेजी मिल सकती है।  700 मिलियन लोगों का बड़ा बाजार  ASEAN क्षेत्र में करीब 700 मिलियन लोगों की आबादी है। इसमें इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट को लेकर नियम तेजी से विकसित हो रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग लाइसेंसिंग सिस्टम कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  यूरोप के पासपोर्ट सिस्टम जैसा मॉडल 

Don't Miss