ऐसा रोबोट जो Elon Musk को कर देगा मालामाल…दुनियां भी हैरान!

6 mins read
33 views
ऐसा रोबोट जो Elon Musk को कर देगा मालामाल...दुनियां भी हैरान!
November 19, 2025

OptimusRobot एलन मस्क का नाम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल हैं, लेकिन अब चर्चा इस बात की है कि वे दुनिया के पहले खरबपति भी बन सकते हैं। इस संभावनाओं के पीछे इसबार कार या रॉकेट नहीं है, बल्कि एक मानव के तरह काम करनेवाला रोबोट है। इसे Optimus कहा जाता है। यह माना जा रहा है कि आने वाले वर्षों में इसकी लाखों यूनिट्स इंसानी कामों को पूरी तरह बदल सकता हैं। दरअसल, मस्क की Tesla कंपनी ने हालही में बहुत बड़ा पैकेज की मंजूरी दी है। इस भारी-भरकम पैकेज में रोबोट की उत्पादन और उपयोग क्षमता को एक प्रमुख लक्ष्य बनाया गया है। यदि Optimus की एक लाख यूनिट्स काम पर लग जाती हैं तो Elon Musk के खरबपति बनने का रास्ता काफी हद तक साफ माना जा रहा है।

एक मशीन, जिसकी ताकत बदल देगी काम करने का पूरा तरीका, इस अद्धभुत रोबोट की खूबियां मस्क को कर सकता है मालामाल…जानिए पूरी डिटेल्स

भविष्य में सामाज के हर कार्य को करने में सक्षम

Optimus की शुरुआत कारखानों से होने वाली है। यह कठिन और जोखिम भरे कामों को संभालेगा। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह बिना थके लगातार काम कर सकता है। भविष्य में इसका उपयोग फैक्ट्री तक ही सीमित नहीं रहेगा। यह सामाजिक कार्यों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। घर से लेकर अस्पताल तक हर क्षेत्र में काम करेगा।

READ MORE- गजब! अब फैक्ट्री में बनेंगा सर्जन, कठिन ऑपरेशन होगा सरल और सस्ती

खतरनाक और उबाऊ कार्य करने में माहिर

Optimus को पहली बार 2021 में पेश किया गया था। यह एक कार्यक्रम का हिस्सा था जिसमें भविष्य की उन तकनीकों का प्रदर्शन किया गया जो आने वाले दशक को प्रभावित करेंगी। कंपनी केवल Electric Vehicle तक सीमित नहीं रहेगी। चिप, बैटरी और उन्नत रोबोटिक्स तकनीक को जोड़कर एक ऐसा ह्यूमनॉइड रोबोट तैयार करने की दिशा में काम करेगा जो इंसानों के लिए खतरनाक और उबाऊ हो। आज यही रोबोट मस्क के सबसे बड़े सपनों में से एक बन चुका है। Optimus एक ऐसा सिस्टम है जिसे हाथों से चीजें उठाना, चलना, संतुलन बनाना और वातावरण के हिसाब से अपने काम को बदलना आता है।

READ MORE- अब Starlink को मिलेगा सीधी टक्कर, जानिए कौन है यह कंपनी

श्रम और उत्पादन में क्रांति का संकेत

अब दुनिया की नज़र Optimus पर टिकी हुई है। क्योंकि यह एक साधारण मशीन नहीं है। यह आनेवाले दिनों में श्रम और उत्पादन व्यवस्था में क्रांति लानेवाला तकनीक है। अगर मस्क अपने लक्ष्य के मुताबिक Optimus को बड़े पैमाने पर सक्रिय करने में सफल होते हैं, तो उद्योगों की कार्यप्रणाली बदल जाएगी और मस्क दौलत की बड़ी उंचाईयों तक पहुंच जाए यह कहना भी असंभव नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

Firas Isa पर 10 मिलियन डॉलर की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

Windows 11 को लेकर Microsoft ने मानी अपनी ये गलती
Next Story

Windows 11 को लेकर Microsoft ने मानी अपनी ये गलती

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss