TITLE- बुरी खबर: 17 नवंबर से YouTube पर बंद हो रहे ऐसे कंटेंट

बुरी खबर: 17 नवंबर से YouTube पर बंद हो रहे ऐसे कंटेंट

5 mins read
1.2K views
November 1, 2025

YouTube Gambling Rules: YouTube ने 17 नवंबर से अपने प्लेटफॉर्म पर जुआ और हिंसक गेमिंग से जुड़े वीडियो पर नए और कड़े नियम लागू करने का ऐलान किया है। इसका मुख्य उद्देश्य कम उम्र के यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाना और वीडियो क्रिएटर्स की जिम्मेदारी बढ़ाना है। नई नीति उन क्रिएटर्स को प्रभावित करेगी जो जुआ, Casino स्टाइल गेम या हिंसक गेमिंग से जुड़े कंटेंट बनाते हैं।

YouTube की नई नीति में डिजिटल जुआ, Casino स्टाइल गेम और हिंसक गेमिंग वीडियो पर आयु प्रतिबंध और निगरानी का ऐलान, 17 नवंबर से लागू।

डिजिटल वस्तुओं के साथ जुआ पर प्रतिबंध

17 नवंबर से क्रिएटर्स को असली मूल्य वाली डिजिटल वस्तुओं जैसे गेम स्किन्स, NFTs या कॉस्मेटिक्स के साथ जुआ दिखाने या प्रमोट करने की अनुमति नहीं होगी। इससे पहले YouTube केवल उन वीडियो को हटा रहा था जो अनवेरिफाइड जुआ साइट्स से लिंक करते थे। नया नियम इस छूट को पूरी तरह खत्म कर देगा।

Casino स्टाइल गेम्स पर आयु प्रतिबंध

ऑनलाइन स्लॉट्स, रौलेट या अन्य कैसेनो स्टाइल गेम वाले वीडियो अब 18 से ज्यादा आयु प्रतिबंध के साथ दिखाए जाएंगे। इसका मकसद कम उम्र के दर्शकों को जुआ और संवेदनशील गेमिंग सामग्री से दूर रखना है।

READ MORE: YouTube ने लॉन्च किया ‘Shorts Timer’, बढ़ेगी वीडियो देखने समझदारी

हिंसक गेमिंग दृश्यों की कड़ी निगरानी

अब YouTube मानव जैसी आकृतियों वाले हिंसक वीडियो पर ज्यादा ध्यान देगा। वास्तविक जीवन के टॉर्टर सीन, ज्यादा खून या बड़े पैमाने पर हिंसा वाले वीडियो को रिफ्रेंश और अवधि के आधार पर ऐज लिमिट के साथ प्रतिबंधित किया जा सकता है।

पुराने वीडियो पर कोई स्ट्राइक नहीं

पुराने वीडियो पर क्रिएटर्स को स्ट्राइक नहीं लगेगी, लेकिन उन्हें आयु-प्रतिबंधित किया जा सकता है या हटाया जा सकता है। YouTube संवेदनशील हिस्सों को एडिट करने या डिम करने की सलाह देता है और विवादास्पद मामलों में अपील स्वीकार करेगा।

READ MORE: Florida पेश कर रहा डिजिटल एसेट और स्टेबलकॉइन बिल्स

इस कदम से YouTube यह सुनिश्चित करना चाहता है कि युवा दर्शक हिंसक या जुआ-संबंधी सामग्री से सुरक्षित रहें। क्रिएटर्स को अब अपने वीडियो बनाने और साझा करने में अधिक सावधानी बरतनी होगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

जान लिजिए क्या है Cloud Seeding तकनीक? जिसे कृत्रिम बारिश के लिए अपना चुका है चीन, अमेरिका सहित कई देश

- जानिए 5 बेस्ट फ्री AI टूल्स को जो रचनात्मकता को देगा धार
Next Story

– जानिए 5 बेस्ट फ्री AI टूल्स को जो रचनात्मकता को देगा धार

Latest from Gaming

Don't Miss