Lido ने Linea नेटवर्क पर शुरू किया नया ETH Staking फीचर

3 mins read
872 views
October 23, 2025

Lido Finance: Lido Finance ने अब Ethereum की Layer 2 नेटवर्क Linea पर सीधा ETH staking लॉन्च किया है। इस अपग्रेड की सबसे खास बात यह है कि इसमें Chainlink के Cross-Chain Interoperability Protocol की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। Linea नेटवर्क पर इस समय 1.9 बिलियन डॉलर से ज्यादा का टोटल वैल्यू लॉकड है जो इसकी लोकप्रियता और भरोसे को दर्शाता है।

Lido Finance ने Chainlink CCIP के साथ मिलकर Linea नेटवर्क पर direct ETH staking फीचर पेश किया है। यह अपडेट यूजर्स को कम गैस फीस, तेज ट्रांजैक्शन और आसान स्टेकिंग अनुभव देता है।

इस नए फीचर के जरिए यूजर्स अब बिना किसी ब्रिजिंग प्रोसेस के सीधे ETH stake कर सकते हैं और उसी ट्रांजैक्शन में wrapped staked ETH  प्राप्त कर सकते हैं। इससे staking की प्रक्रिया अब पहले से कहीं ज्यादा आसान, तेज और किफायती बन गई है।

https://x.com/chainlink/status/1981030778709356615?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1981030778709356615%7Ctwgr%5E29ec9a17085a747e51f26e4ad6c76b0dfcf5b83a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.cryptotimes.io%2F2025%2F10%2F23%2Flido-launches-eth-staking-on-linea-powered-by-chainlink-ccip%2F

READ MORE: QNB ने USD पेमेंट के लिए अपनाया JPMorgan का ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म

कैसे करता है काम

Chainlink का CCIP एक ही atomic ट्रांजैक्शन में ETH और execution data को अलग-अलग ब्लॉकचेन के बीच ट्रांसफर करता है। यह liquidity pools और on-demand staking दोनों को सपोर्ट करता है। Chainlink Data Feeds staking rates को accurately verify करते हैं, जबकि Chainlink Automation liquidity और efficiency बनाए रखने के लिए batching को संभालता है।

इस अपग्रेड से अब Linea नेटवर्क पर wstETH की मौजूदगी और बढ़ गई है। यूजर्स XSwap, OpenOcean और Interport जैसे dApps के जरिए staking कर सकते हैं, जिससे गैस फ्री कम और ट्रांजैक्शन की स्पीड तेज हो जाती है।

READ MORE: Polymarket ने World App में लॉन्च किया Mini App, 10% बोनस के ऑफर

Chainlink की बढ़ती पहुंच

हाल ही में Chainlink ने Mastercard के साथ साझेदारी की है जिसके जरिए उसके verified payment data को CCIP के माध्यम से ब्लॉकचेन से जोड़ा जा रहा है। यह सहयोग 3.5 बिलियन से अधिक कार्डहोल्डर्स को जोड़ने का बड़ा कदम है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

सत्या नडेला को मिला 96 मिलियन डॉलर का मुआवजा
Previous Story

सत्या नडेला को मिला 96 मिलियन डॉलर का मुआवजा

Next Story

Google Willow Chip ने मारी क्वांटम दुनिया में नई छलांग

Latest from Finance

Don't Miss