Siemens और B2C2 ने शुरू किया JPMorgan के ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म पर FX भुगतान

Siemens और B2C2 ने शुरू किया JPMorgan के ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म पर FX भुगतान

4 mins read
1.1K views
October 22, 2025

Siemens FX: इंडस्ट्रियल कंपनी Siemens AG और डिजिटल एसेट मार्केट मेकर B2C2 अब JPMorgan Chase & Co. के ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके विदेशी मुद्रा में भुगतान कर रहे हैं।

Siemens और B2C2 ने Blockchain प्लेटफॉर्म अपनाकर पारंपरिक बैंकिंग बाधाओं को पार किया और सुरक्षित, तेज और लचीले FX भुगतान शुरू किए।

तेज और आसान FX लेन-देन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनियां US डॉलर, ब्रिटिश पाउंड और यूरो में 24 घंटे लेन-देन कर सकती हैं। पारंपरिक बैंकिंग सिस्टम में ये लेन-देन केवल वर्किंग डेज पर होते हैं और इसमें कई दिन लग सकते हैं, जबकि ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म पर लेन-देन लगभग तुरंत पूरा हो जाता है।

B2C2 के लिए लाभ

B2C2 के लिए यह प्लेटफॉर्म उन्हें कैश को जल्दी मूव करने और क्रिप्टो मार्केट की उतार-चढ़ाव पर तुरंत प्रतिक्रिया देने में मदद करता है। कंपनी के CEO थॉमस रेस्टाउट ने बताया कि यह सिस्टम 24/7 कैश मूवमेंट की सुविधा देता है, जिससे मार्केट में बदलाव के समय जोखिम कम किया जा सकता है।

READ MORE: उत्तर कोरियाई हैकर्स ने 2025 में क्रिप्टोकरेंसी से रिकॉर्ड $2 Billion चोरी किए

Kinexys डिजिटल पेमेंट नेटवर्क

यह सेवा JPMorgan के Kinexys Digital Payments नेटवर्क पर चलती है। यह एक डिस्ट्रिब्यूटेड लेजर सिस्टम है, जो बड़ी कंपनियों के लिए वैश्विक फंड भेजने और प्राप्त करने की प्रक्रिया को आसान बनाता है। 2019 में स्थापित यह नेटवर्क अब रोजाना लगभग 3 बिलियन डॉलर के लेन-देन को संभालता है।

READ MORE: Ukrain के क्रिप्टो इन्फ्लुएंसर की मौत, पुलिस ने Telegram पर दी जानकारी

Siemens के लिए आसान और तेज

Siemens ने पहले भी Kinexys नेटवर्क का इस्तेमाल किया है। हाल ही में कंपनी ने डॉलर से यूरो में लगभग तुरंत FX ट्रांसफर किया। कंपनी के ग्लोबल हेड ऑफ कैश मैनेजमेंट हाइको निक्स ने बताया कि यह सिस्टम टाइम-जोन बाधाओं को खत्म करता है और पैसे की जरूरत के समय और जगह पर कैश उपलब्ध कराता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

हांगकांग में पहली Solana ETF को मंजूरी, क्रिप्टो बाजार में हलचल
Previous Story

हांगकांग में पहली Solana ETF को मंजूरी, क्रिप्टो बाजार में हलचल

सत्या नडेला को मिला 96 मिलियन डॉलर का मुआवजा
Next Story

सत्या नडेला को मिला 96 मिलियन डॉलर का मुआवजा

Latest from Cryptocurrency

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss