YouTube Global Disruption: बूधवार को YouTube में एक बड़ी तकनीकी खराबी आ गई है जिससे दुनिया के कई देशों में लोग वीडियो नहीं देख पाए। यह समस्या YouTube, YouTube Music और YouTube TV तीनों सेवाओं को एक साथ प्रभावित कर रही थी। इस दौरान यूजर्स को वीडियो प्लेबैक, ऐप क्रैश और लॉगिन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
YouTube में आई वैश्विक तकनीकी दिक्कत से वीडियो प्लेबैक और लॉगिन सेवाएं बाधित रहीं। कई घंटों बाद कंपनी ने घोषणा की कि सभी प्लेटफॉर्म फिर से सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।
Downdetector पर लाखों शिकायतें दर्ज
समस्या की शुरुआत रात करीब 7:55 बजे हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ अमेरिका में ही करीब 3.66 लाख यूजर्स ने शिकायत की। यही समस्या ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में भी देखने को मिली। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शिकायतें करते हुए बताया कि वे वीडियो चला नहीं पा रहे थे या अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रहे थे।
YouTube ने दी प्रतिक्रिया
कई घंटों की रुकावट के बाद आखिरकार YouTube ने सर्विस बहाल की। कंपनी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि हमने वह समस्या ठीक कर दी है जो वीडियो प्लेबैक को प्रभावित कर रही थी। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद। YouTube ने यह भी बताया कि अब उसकी सभी सेवाएं YouTube Music और YouTube TV सामान्य रूप से काम कर रही हैं।
READ MORE: YouTube का ये सीक्रेट जान गए तो रातों-रात बन जाएंगे करोड़पति!
तकनीकी गड़बड़ी या सर्वर ओवरलोड की आशंका
टेक विशेषज्ञों का मानना है कि यह गड़बड़ी किसी तकनीकी त्रुटि या सर्वर ओवरलोड के कारण हुई हो सकती है, लेकिन कंपनी ने असली कारण नहीं बताया।
READ MORE: YouTube Premium अब सभी प्लेटफॉर्म पर नई सुविधाओं के साथ अपडेट
यूजर्स को मिली राहत
देर रात तक सभी प्रभावित क्षेत्रों में सेवाएं बहाल कर दी गईं। यूजर्स ने बताया कि अब वीडियो प्लेबैक और ऐप दोनों सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कंपनी ने यूजर्स को भरोसा दिलाया कि वह लगातार निगरानी रखेगी ताकि भविष्य में ऐसी परेशानी दोबारा न हो।