UK कोर्ट ने चीनी महिला को दी सजा, हुई सबसे बड़ी Bitcoin जब्ती

5 mins read
1.1K views
September 30, 2025

UK Crypto Crime: यह एक बड़ी घटना है जो cryptocurrency और साइबर वर्ल्ड में चर्चा का विषय बनी है। UK की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने 7 साल की लंबी जांच के बाद एक बड़े Bitcoin स्कैम में 47 साल की चीनी महिला झिमिन कियान को दोषी पाया है।

UK पुलिस ने 7 साल की जांच के बाद 47 वर्षीय चीनी महिला को दोषी पाया। उसके पास से जब्त किए गए 61,000 Bitcoin अब तक की सबसे बड़ी क्रिप्टो जब्ती है।

कोर्ट में फैसला

29 सितंबर को साउथवार्क क्राउन कोर्ट में झिमिन कियान ने ‘अपराध आय अधिनियम, 2002’ के तहत दो अपराध स्वीकार किए है। महिला पर आरोप था कि उसने गैरकानूनी तरीके से संपत्ति हासिल की और रखी है। खासकर cryptocurrency

सबसे बड़ी Crypto जब्ती

पुलिस के बयान के अनुसार, झिमिन कियान के पास से कुल 61,000 Bitcoin जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत उस समय करीब 55,000 करोड़ थी। यह अब तक की सबसे बड़ी Cryptocurrency जब्ती है।

READ MORE: Asset Entities और Strive Enterprises का बड़ा मर्जर, Bitcoin खरीदने की तैयारी

घोटाले की शुरुआत

जांच 2018 में शुरू हुई थी जब पुलिस को अवैध संपत्ति के ट्रांसफर की जानकारी मिली। झांग ने 2014-2017 के बीच चीन में एक बड़ा स्कैम चलाया और 1,28,000 से अधिक लोगों से पैसा चुराकर Bitcoin में बदल दिया। इसके बाद उसने नकली दस्तावेजों से UK में प्रवेश किया और सितंबर 2018 में जियान वेन नामक सहयोगी की मदद से इस पैसे को संपत्ति में बदलने की कोशिश की।

जांच और सहयोग

मेट्रोपॉलिटन पुलिस की आर्थिक अपराध टीम ने इस जटिल मामले में कई देशों से सबूत जुटाए और हजारों दस्तावेजों की समीक्षा की। इस मामले में सर्गेंट इसाबेला ग्रोटो ने कहा कि यह सालों की मेहनत का परिणाम है। झांग 5 साल से न्याय से बच रही थी और उसकी गिरफ्तारी ने एक लंबी जांच को जन्म दिया।

अन्य गिरफ्तारी और सजा

जियान वेन को भी पिछले साल इसी मामले में जेल हुई। उस पर आरोप था कि उसने एक क्रिप्टो वॉलेट से 150 BTC स्थानांतरित करने में मदद की, जिसकी कीमत उस समय 1.7 मिलियन यून थी। 2024 में साउथवार्क क्राउन कोर्ट ने उसे 6 साल और 8 महीने की सजा सुनाई।

READ MORE: Bitcoin की जीत से हिलेगी फेड की नींव… बोले Balaji Srinivasan

UK में क्रिप्टो अपराध बढ़ रहे हैं

UK में Cryptocurrency से जुड़े अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले महीने एक स्कैमर ने खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताकर लगभग 2.8 मिलियन डॉलर के बिटकॉइन चुराए। उत्तर वेल्स पुलिस ने चेतावनी दी है कि लंबे समय से क्रिप्टो रखने वालों के कोल्ड वॉलेट्स को निशाना बनाया जा रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Bitcoin की कीमत में उछाल, निवेशकों में बढ़ा उत्साह
Previous Story

Bitcoin की कीमत में उछाल, निवेशकों में बढ़ा उत्साह

Opera ने लॉन्च किया Neon AI ब्राउजर, ब्राउजिंग होगी और स्मार्ट
Next Story

Opera ने लॉन्च किया Neon AI ब्राउजर, ब्राउजिंग होगी और स्मार्ट

Latest from Cryptocurrency

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss