YouTube Secret: आज की डिजिटल दुनिया में YouTube सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रह गया है बल्कि यह लाखों लोगों की कमाई का जरिया बन चुका है। हजारों क्रिएटर्स इससे हर महीने लाखों रुपये कमा रहे हैं लेकिन एक ऐसा सीक्रेट है जिसे YouTube खुलकर नहीं बताता। अगर आप इस सीक्रेट को समझ लें तो महीने नहीं बल्कि हर दिन लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं।
क्या आप जानते हैं YouTube का वो सीक्रेट जिससे हर महीने लाखों की इनकम हो सकती है? जानिए आसान ट्रिक और अपने चैनल से कमाई बढ़ाने का तरीका।
YouTube पर कमाई कैसे होती है?
अक्सर लोग सोचते हैं कि YouTube से पैसा सिर्फ Ads, Views और Subscribers के जरिए मिलता है, लेकिन हकीकत यह है कि Ads से बहुत सीमित कमाई होती है। असली कमाई Multiple Revenue Streams से होती है। यही कारण है कि सफल YouTubers Ads के अलावा भी कई तरीकों से मोटी कमाई करते हैं।
1. Affiliate Marketing
अगर आपके वीडियो पर अच्छे खासे व्यूज आते हैं तो आप प्रोडक्ट्स या सर्विसेज के लिंक डिस्क्रिप्शन में दे सकते हैं। जब कोई दर्शक उस लिंक से खरीदारी करता है तो आपको कमीशन मिलता है। Amazon, Flipkart और अन्य बड़ी कंपनियां Affiliate प्रोग्राम्स ऑफर करती हैं।
READ MORE: YouTube और Fox ने क्यों की अस्थायी डील
2. Brand Deals और Sponsorships
जैसे ही आपका चैनल लोकप्रिय होता है ब्रांड्स खुद आपसे संपर्क करते हैं। वे चाहते हैं कि आप उनके प्रोडक्ट या सर्विस का प्रमोशन करें। इसके बदले में वह आपको बड़ी रकम देते हैं। कई यूट्यूबर्स हर वीडियो पर 1 से 5 लाख रुपये तक कमाते हैं। यह सबसे फायदेमंद तरीका माना जाता है।
3. Digital Products और Online Courses
YouTube के जरिए आप अपनी E-book, Online Course, Workshop या Training बेच सकते हैं। यह एक बार का काम है लेकिन इसका फायदा लंबे समय तक मिलता है। YouTube यहां एक फ्री ट्रैफिक सोर्स की तरह काम करता है, जहां से लोग सीधे आपके पेड प्रोडक्ट तक पहुंच जाते हैं।
4. YouTube Memberships और Super Chat
अगर आपका चैनल मॉनेटाइज है तो आप Membership फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें फैंस हर महीने तय राशि देकर आपके एक्सक्लूसिव कंटेंट तक पहुंचते हैं। वहीं, Live Stream के दौरान Super Chat और Stickers से भी बढ़िया कमाई होती है।
READ MORE: YouTube ने सख्त की Premium Family Plan पॉलिसी, बाहर के यूजर्स पर रोक
अगर आप सिर्फ AdSense पर निर्भर रहते हैं तो कमाई सीमित रहेगी लेकिन अगर आप Affiliate Marketing, Brand Deals, Digital Products और Memberships जैसे विकल्प अपनाते हैं तो आपकी कमाई हर दिन लाखों रुपये तक पहुंच सकती है। यही है YouTube की असली कमाई का राज।