Online Gaming Act पर कर्नाटक HC का फैसला टला, अब SC करेगा सुनवाई

Online Gaming Act पर कर्नाटक HC का फैसला टला, अब SC करेगा सुनवाई

3 mins read
1.2K views
September 8, 2025

Online Gaming Act 2025: कर्नाटक हाई कोर्ट ने Online Gaming Act 2025 से जुड़ी याचिका पर फिलहाल सुनवाई टाल दी गई है। अदालत ने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करना चाहती है और SC जल्द ही इस पर सुनवाई करेगा।

Online Gaming Act 2025 पर विवाद बढ़ा, कर्नाटक हाई कोर्ट ने सुनवाई टाली। अब सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला। जानें पूरा मामला और सरकार का पक्ष।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 28 अगस्त को A23 रम्मी की पैरेंट कंपनी ने कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कंपनी का कहना है कि प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग एक्ट 2025 उनके कारोबार की आजादी और समानता के अधिकार के खिलाफ है। यह बिल 20 अगस्त को लोकसभा और 21 अगस्त को राज्यसभा से पास हुआ था। इसके बाद 22 अगस्त को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के साथ ही यह कानून लागू हो गया।

READ MORE: Dream11, MPL और Zupee ने बंद किए पैसे वाले गेम

क्या कहती हैं वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ किया कि सरकार ने ऑनलाइन गेम्स पर बैन नहीं लगाया है। पाबंदी सिर्फ उन खेलों पर है जिनमें सट्टेबाजी और पैसे का दांव शामिल है। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं पर ऐसे गेम्स का नकारात्मक असर रोकना बेहद जरूरी था।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री ने पिछले वित्त वर्ष में 20,000 से 22,000 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में अदा किए।

READ MORE: GTA 6 फैंस ध्यान दें… दो महीने में 64,600 करोड़ की कमाई का दावा!

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी, Red Sea केबल डैमेज से धीमी हो सकती है Azure सर्विस
Previous Story

Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी, Red Sea केबल डैमेज से धीमी हो सकती है Azure सर्विस

हिंदी बोलने वालों के लिए खुशखबरी! Meta प्रति घंटे दे रही रही 4,500, जानें कैसे
Next Story

हिंदी बोलने वालों के लिए खुशखबरी! Meta प्रति घंटे दे रही 4,500, जानें कैसे

Latest from Gaming

Don't Miss