Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी, Red Sea केबल डैमेज से धीमी हो सकती है Azure सर्विस

Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी, Red Sea केबल डैमेज से धीमी हो सकती है Azure सर्विस

5 mins read
931 views
September 8, 2025

Microsoft Azure Slowdown: Microsoft ने अपने Azure क्लाउड यूजर्स को सतर्क किया है कि आने वाले दिनों में उन्हें सेवाओं की गति धीमी पड़ने का अनुभव हो सकता है। इसकी वजह है Red Sea के अंदर लगी कई अंडरसी फाइबर केबल्स का क्षतिग्रस्त होना। इन केबल्स के जरिए एशिया और यूरोप के बीच इंटरनेट डेटा का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ऐसे में इनके कटने से दुनियाभर के यूजर्स प्रभावित हो सकते हैं। 

Red Sea में अंडरसी फाइबर केबल्स क्षतिग्रस्त होने से Microsoft Azure पर असर, कंपनी ने यूजर्स को दी सावधानी की सलाह।

कंपनी ने 6 सितंबर को बताया था कि इन केबल्स की मरम्मत आसान काम नहीं है। इसके लिए समुद्र के भीतर जटिल और समय लेने वाली तकनीकी प्रक्रियाएं अपनानी पड़ती हैं। हालांकि, Microsoft ने भरोसा दिलाया है कि वह हालात पर लगातार नजर रख रही है। कंपनी डेटा ट्रैफिक को रीबैलेंस और ऑप्टिमाइज करके असर को कम करने की पूरी कोशिश कर रही है। साथ ही, ग्राहकों को हर दिन अपडेट दिया जाएगा और अगर हालात बिगड़ते हैं तो तुरंत अलर्ट भेजा जाएगा। 

READ MORE: Microsoft ने की छप्परफाड़ कमाई, Azure की सालाना आय 75 अरब डॉलर के पार 

यह स्थिति एक बार फिर दिखाती है कि वैश्विक इंटरनेट सेवाएं कितनी हद तक अंडरसी केबल्स पर निर्भर हैं। इन्हें अंतरराष्ट्रीय डेटा ट्रैफिक की रीढ़ माना जाता है। कुछ ही लाइनों के कटने से महाद्वीपों तक इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रभावित हो सकती है। इससे साफ होता है कि यह सिस्टम भले ही मजबूत न हो, लेकिन क्लाउड कंप्यूटिंग और ऑनलाइन कम्युनिकेशन के लिए बेहद जरूरी है। 

Azure क्या है? 

Azure, Microsoft का क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म है। यह दुनिया भर के 70 से ज्यादा रीजन और 400 से अधिक डेटा सेंटर्स से जुड़ा है। Azure के जरिए कंपनियां और यूजर्स बिना अपने सर्वर बनाए डेटा स्टोर कर सकते हैं, एप्लिकेशन चला सकते हैं और AI, डेटाबेस, नेटवर्किंग जैसी सेवाए इस्तेमाल कर सकते हैं। 

READ MORE: Microsoft का बड़ा बयान, AI से बढ़ेगी इंसानों की क्षमता 

Azure में 11,000 से अधिक AI मॉडल्स मौजूद हैं, जिन्हें यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। इसकी खासियत है कि यह सुरक्षित, लचीला और किफायती समाधान देता है। यही वजह है कि दुनियाभर में कई संगठन अपने काम और नवाचार के लिए Azure को चुनते हैं 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

GST दरों में सुधार से बैंकिंग सेक्टर और अर्थव्यवस्था को होगा लाभ
Previous Story

GST दरों में सुधार से बैंकिंग सेक्टर और अर्थव्यवस्था को होगा लाभ

Online Gaming Act पर कर्नाटक HC का फैसला टला, अब SC करेगा सुनवाई
Next Story

Online Gaming Act पर कर्नाटक HC का फैसला टला, अब SC करेगा सुनवाई

Latest from Tech News

Vivo फोन हुए महंगे, क्या अभी खरीदना सही फैसला?

Vivo Mobile New Price: Vivo का स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। कंपनी ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। यह बदलाव धीरे–धीरे लागू हो रहा है और इसका असर अब बाजार में साफ दिखने लगा है।  स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर! Vivo के कई फोन अब महंगे हो गए हैं। यहां देखें नई कीमतें और जानें क्यों बढ़ रहे हैं मोबाइल के दाम।  क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?  आजकल सिर्फ Vivo ही नहीं, बल्कि कई मोबाइल कंपनियां अपने फोन के दाम बढ़ा रही हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह जरूरी पार्ट्स की महंगाई है। मोबाइल बनाने में इस्तेमाल होने वाले चिपसेट, डिस्प्ले और बैटरी अब पहले से ज्यादा महंगे हो गए हैं। इसके अलावा, ग्लोबल सप्लाई चेन भी पूरी तरह स्थिर नहीं है। प्रोडक्शन और डिलीवरी में लागत बढ़ रही है। ऐसे में कंपनियां अपने खर्च को संभालने के लिए कीमतें बढ़ा रही हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ समय तक बाजार में पुराने स्टॉक पुराने दामों पर मिल सकते हैं, लेकिन नए आने वाले फोन महंगे होंगे।  READ MORE: Vivo के इस कैमरा बेस्ड मॉडल के सामने DSLR भी है फेल!  किन Vivo फोन्स के दाम बढ़े?  कंपनी के कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव हुआ है।   Vivo T5x (6GB + 128GB) अब 22,999 में मिल रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत 18,999 थी। यानी 4,000 का सीधा बढ़ोतरी।  Vivo V70 Elite 5G (8GB + 256GB) की कीमत अब 55,999 हो गई है, जो पहले 51,999 थी।  Vivo

निवेशकों के लिए खुशखबरी! HCL ने दिया शानदार डिविडेंड तोहफा  

HCL Dividend News: HCL Technologies ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार कंपनी का प्रदर्शन मिला–जुला रहा है। मुनाफे में हल्की बढ़त दिखी है, जबकि रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। इससे साफ है कि कंपनी का बिजनेस स्थिर बना हुआ है और धीरे–धीरे आगे बढ़ रहा है।  मार्च तिमाही में HCL Technologies का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जहां रेवेन्यू बढ़ा लेकिन मुनाफे की रफ्तार धीमी रही। कंपनी ने निवेशकों को 5 मई को 24 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।  मुनाफे में हल्की बढ़त  कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 4.2% बढ़कर 4,488 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह 4,307 करोड़ था। यानी कंपनी ने मुनाफा तो बढ़ाया है, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत तेज नहीं रही।  कमाई में मजबूत ग्रोथ  कमाई के मामले में कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कुल आय 33,981 करोड़ रही, जो पिछले साल के 30,246 करोड़ के मुकाबले करीब 12% ज्यादा है। इससे पता चलता है कि कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है, हालांकि तिमाही आधार पर ग्रोथ थोड़ी सीमित रही है।  निवेशकों को डिविडेंड का फायदा  कंपनी ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए प्रति शेयर 24 का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए 25 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय की गई है, जबकि डिविडेंड का भुगतान 5 मई को किया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी लगातार अपने निवेशकों के साथ मुनाफा साझा कर रही है। यह कंपनी का 93वां क्वॉर्टर डिविडेंड है, जो इसकी मजबूत और स्थिर वित्तीय स्थिति को दिखाता है।  READ MORE: AI सेक्टर में हलचल, US में चिप और IPO योजनाएं हुई तेज  AI पर बढ़ रहा फोकस  कंपनी अब भविष्य की ग्रोथ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा के अनुसार, आने वाले समय में AI कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ इंजन बन सकता है। कंपनी अपने सर्विस पोर्टफोलियो को AI के हिसाब से मजबूत कर रही है, ताकि आने वाले समय में इससे ज्यादा कमाई हो सके।  READ MORE एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई  HCL Technologies का प्रदर्शन इस तिमाही में संतुलित रहा है। मुनाफा धीरे–धीरे बढ़ रहा है, कमाई में अच्छी ग्रोथ है और निवेशकों को डिविडेंड का फायदा भी मिल रहा है। साथ ही AI पर फोकस यह दिखाता है कि कंपनी भविष्य के लिए मजबूत तैयारी कर रही है। 

Don't Miss