Vivo S20

इस दिन लॉन्च होगा Vivo S20 Series, देखें पूरी डिटेल्स

4 mins read
1.5K views
November 23, 2024

Vivo S20 सीरीज का पहला लुक सामने आ गया है। इस फोन की लॉन्च डेट का भी ऐलान हो गया है।

Vivo S20 Series :  Vivo ने अपनी अपकमिंग S20 सीरीज का डिजाइन और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट जिया जिंगडोंग ने Vivo पोस्ट के जरिए इस डिवाइस की जानकारी दी है। Vivo S20 और S20 प्रो का यह लेटेस्ट लाइनअप 28 नवंबर को लॉन्च होने वाला है।

Vivo S20 सीरीज ने अपनी पुरानी S19 सीरीज के मुकाबले मॉडर्न और रिफाइंड लुक पेश किया है। दोनों ही मॉडल यानी S20 और S20 PRO फ्लैट बैक पैनल और फ्लैट मिडिल-फ्रेम डिजाइन के साथ आते हैं। इन स्मार्टफोन में सिग्नेचर पिल-शेप्ड कैमरा आइलैंड को बरकरार रखा गया है। हालांकि, इस बार कैमरे के चारों ओर रिंग लाइट को बड़ा और ज्यादा प्रोमिनेंट बनाया गया है, जिससे फोन का लुक अलग नजर आता है। भारत के पॉपुलर टिप्स्टर अभिषेक यादव ने अपने अकाउंट पर वीवो की इस फोन सीरीज का लेटेस्ट टीजर पोस्ट किया है, जिसमें फोन की पहली झलक देखने को मिल रही है।

आंखों की सुरक्षा के दिया गया है खास स्क्रीन

इस सीरीज में ‘Eye-pleasing Eye Protection Screen’ नाम का डिस्प्ले है, जो BOE की Q10 तकनीक पर आधारित है। इसे यूजर्स की आंखों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। दोनों मॉडल में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले है, जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आता है। यह स्क्रीन न सिर्फ शार्प क्वालिटी देती है, बल्कि बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस भी देती है।

दोनों फोन में क्या है अंतर

दोनों फोन में काफी अंतर देखा गया है। VivoS20 का डिस्प्ले पूरी तरह से फ्लैट होगा। वहीं, S20 PRO  में माइक्रो-क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले होगा, जो फोन को और भी आकर्षक बनाता है। Vivo S20 सीरीज के इस डिजाइन और फीचर्स से यह संकेत मिलता है कि कंपनी ने अपने यूजर्स को बेहतरीन टेक्नोलॉजी और स्टाइलिश डिजाइन का कॉम्बिनेशन देने पर फोकस किया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि लॉन्च के बाद ये फोन मार्केट में क्या धमाल मचाते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

IRCTC की शानदार सर्विस, ऐसे मिलेगी कन्फर्म टिकट

Air Purifier
Next Story

Air Purifier खरीदने का है प्लान, ध्यान रखें ये बातें

Latest from Gadgets

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss