टिम कुक ने ट्रंप को क्यों दिया खास गिफ्ट, क्या है आपकी राय?

टिम कुक ने ट्रंप को क्यों दिया खास गिफ्ट, क्या है आपकी राय?

3 mins read
800 views
August 7, 2025

इस खास तोहफे में एक गोल Corning ग्लास है जो 24 कैरेट सोने के स्टैंड पर रखा गया है। ग्लास के बीच में Apple का लोगो बना हुआ है और उसके ऊपर ट्रंप का नाम लिखा हुआ है।

Tim Cook vs Donald Trump: Apple के CEO टिम कुक ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बेहद खास और कीमती गिफ्ट दिया है। यह गिफ्ट सिर्फ दिखावे के लिए नहीं बल्कि अमेरिका में Apple की मैन्युफैक्चरिंग प्लानिंग का समर्थन दिखाने के लिए दिया गया है।

टिम कुक ने क्या दिया गिफ्ट

इस खास तोहफे में एक गोल Corning ग्लास है जो 24 कैरेट सोने के स्टैंड पर रखा गया है। ग्लास के बीच में Apple का लोगो बना हुआ है और उसके ऊपर ट्रंप का नाम लिखा हुआ है। इसके अलावा नीचे टिम कुक के सिग्नेचर और Made in USA 2025 लिखा हुआ है। इस गिफ्ट को Apple American Manufacturing Program नाम दिया गया है।

कब दिया गया गिफ्ट

यह गिफ्ट उस समय दिया गया जब टिम कुक और ट्रंप के बीच Apple की मैन्युफैक्चरिंग अमेरिका में कैसे बढ़ाई जाए को लेकर व्हाइट हाउस में बातचीत चल रही थी। बता दें कि Apple ने पहले चीन में प्रोडक्शन के टैरिफ से बचने के लिए भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी लेकिन ट्रंप ने इस पर आपत्ति जताई और भारत से आने वाले प्रोडक्ट्स पर भारी टैक्स लगा दिया। ट्रंप का कहना है कि iPhone अमेरिका में ही बनना चाहिए।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/gadgets/apple-launched-ios-26-beta-4-changes-from-design-to-ai/

https://hindi.analyticsinsight.net/artificial-intelligence/meta-hires-top-apple-engineers/

इस गिफ्ट को लेकर क्या सोच रहें लोग?

इस गिफ्ट को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ लोग इसे एक सम्मानजनक कदम मान रहे हैं तो कई लोग इसे सिर्फ चापलूसी बता रहे हैं। एक पोल के मुताबिक करीब 63% लोगों ने इसे दिखावा बताया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Crypto ऐड कर के बुरे फंसे गौतम गंभीर, लोगों ने लगाई फटकार
Previous Story

Crypto ऐड कर के बुरे फंसे गौतम गंभीर, लोगों ने लगाई फटकार

Google के पूर्व अधिकार की चेतावनी! 2027 से बढ़ेगी बेरोजगारी
Next Story

Google के पूर्व अधिकार की चेतावनी! 2027 से बढ़ेगी बेरोजगारी

Latest from Latest news

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,
indigo invests sarla aviation air taxi india evtol future mobility

Air Taxi पर IndiGo का 10 करोड़ का दांव, बदल जाएगा शहरों का सफर

इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी पर बढ़ा फोकस, इंडिगो  और सरला एविएशन मिलकर बदल सकते हैं शहरी ट्रांसपोर्ट। जानिए कब मिल सकती है यह सुविधा। IndiGo Sarla Aviation invest:  भारत की एविएशन इंडस्ट्री अब

Don't Miss