खुशखबरी! भारत में आया AI ट्रैफिक सिग्नल, जानें क्या होंगे इसके फायदें

खुशखबरी! भारत में आया AI ट्रैफिक सिग्नल, जानें क्या होंगे इसके फायदें

4 mins read
815 views
August 7, 2025

गोवा और चेन्नई में सबसे पहले यह सिस्टम लगाया जाएगा जिससे सड़क पर कम होगा जाम और लोगों का सफर आसान और तेज बनेगा।

AI Traffic Technology: अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में लगे AI ट्रैफिक सिग्नल की तरह अब भारत में भी यह नई टेक्नोलॉजी यूज होने जा रही है। गोवा और चेन्नई में सबसे पहले यह सिस्टम लगाया जाएगा जिससे सड़क पर कम होगा जाम और लोगों का सफर आसान और तेज बनेगा।

गोवा और चेन्नई में तैयारियां होंगी शुरू

गोवा के मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 91 जगहों पर AI ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। चेन्नई में 165 बड़े चौराहों पर यह सिस्टम शुरू होगा। चेन्नई के पहले चरण में यह स्मार्ट सिग्नल अन्ना सलाई, जवाहरलाल नेहरू रोड, सरदार पटेल रोड, कमराजर रोड, राजाजी रोड और टेलर्स रोड पर लगाए जाएंगे।

यह सिस्टम कैसे काम करता है?

AI ट्रैफिक सिग्नल पुराने सिग्नल से अलग होता है। इसमें सेंसर, कैमरा और कंट्रोल बॉक्स तीन खास हिस्से होते हैं। अगर ट्रैफिक कम है तो हरी बत्ती जल्दी मिल जाएगी, और अगर ज्यादा भीड़ है तो समय बढ़ जाएगा। सिग्नल का समय 30 से 120 सेकंड तक बदल सकता है।

 इमरजेंसी में भी मददगार

AI सिस्टम अपने आप चलेगा लेकिन पुलिस चाहें तो इसे मैन्युअली भी कंट्रोल कर सकती है। इससे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और VIP गाड़ियों को जल्दी रास्ता मिल सकेगा। चेन्नई ट्रैफिक पुलिस चाहती है कि सभी सिग्नल एक साथ जुड़ जाएं ताकि मेन रोड पर गाड़ियों को लगातार ग्रीन लाइट मिलती रहे। इससे लोग बिना रुके अपनी मंजिल तक जल्दी पहुंच सकेंगे।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/us-pressures-vietnam-cut-tech-ties-with-china/

https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/amazon-new-technology-tell-truth-about-theft-or-tampering/

ट्रायल में अच्छे नतीजे

चेन्नई के EVR रोड पर 6 जगहों पर यह सिस्टम टेस्ट किया गया। इस पर लोगों का कहना है कि पहले के मुकाबले अब ट्रैफिक जाम कम हो गया है और ऑफिस या घर पहुंचने में समय की बचत हो रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Instagram चलाना अब और होगा मजेदार, प्लेटफॉर्म में जुड़ रहे कई नए फीचर
Previous Story

Instagram चलाना अब और होगा मजेदार, प्लेटफॉर्म में जुड़ रहे कई नए फीचर

Crypto ऐड कर के बुरे फंसे गौतम गंभीर, लोगों ने लगाई फटकार
Next Story

Crypto ऐड कर के बुरे फंसे गौतम गंभीर, लोगों ने लगाई फटकार

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss