ChatGPT से हटा यह फीचर, Google पर शेयर हो रही थी प्राइवेट बातें

ChatGPT से हटा यह फीचर, Google पर शेयर हो रही थी प्राइवेट बातें

3 mins read
1K views
August 2, 2025

OpenAI के चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर डेन स्टकी ने कहा कि अब ये फीचर पूरी तरह हटा दिया गया है।

ChatGPT: OpenAI ने अपने ChatGPT से एक ऐसा फीचर हटा दिया है जिससे लोगों की बातचीत Google पर दिखाई देने लगी थी। कंपनी का कहना है कि ये फैसला लोगों की प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए लिया गया है।

क्या था यह फीचर?

ChatGPT में कुछ समय पहले ‘शेयर चैट’ फीचर जोड़ा गया था। इसके जरिए यूजर्स अपनी बातचीत को शेयर कर सकते थे ताकि वह Google जैसी वेबसाइट्स पर भी दिखे और दूसरे लोग भी उसे पढ़ें। यह फीचर खुद चालू नहीं होता था बल्कि यूजर इसे खुद ऑन करते थे। हालांकि, कई लोगों को यह फीचर शायद ठीक से समझ नहीं आया। उन्होंने अनजाने में इसे ऑन कर के अपनी पर्सनल बातें शेयर कर दीं। इनमें नाम, पता, लोकेशन, निजी सवाल जवाब जैसी कई जानकारियां थीं।

4500 से ज्यादा चैट्स सर्च में आईं

रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 4500 चैट्स google search में दिखाई दीं। कुछ तो नॉर्मल जानकारी वाली थीं, लेकिन कई में प्राइवेट बातें भी शामिल थीं। इससे लोगों की सुरक्षा और प्राइवेसी को खतरा हो रहा था।

OpenAI ने क्या कहा?

OpenAI के चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर डेन स्टकी ने कहा कि अब ये फीचर पूरी तरह हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसका मकसद सिर्फ ये था कि लोग एक-दूसरे की मदद के लिए कुछ बातचीतें सार्वजनिक करें, लेकिन कुछ लोगों ने गलती से वो बातें भी शेयर कर दीं, जो उन्हें नहीं करनी चाहिए थीं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss