Code Spitting Facts: भारतीयों को 'कैंसर' कहने पर Grok ने दिया करारा जवाब

Code Spitting Facts: भारतीयों को ‘कैंसर’ कहने पर Grok ने दिया करारा जवाब

5 mins read
920 views
July 12, 2025

X यूजर ने Grok से पूछा कि अमेरिका में कौन-सा डेमोग्राफिक सबसे बड़ी समस्या है। यूजर ने पूछा कि समाज के लिए सबसे प्रोडक्टिव डेमोग्राफिक कौन है।

Grok : एलन मस्क के AI चैटबोट Grok ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। कुछ दिन पहले यह चैटबोट भारतीय राजनेताओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर चर्चा में आया था। अब यह फिर चर्चा का केंद्र बन गया है लेकिन इस बार वजह है इसका एक नस्लभेदी टिप्पणी पर शानदार जवाब। यह सबकुछ तब शुरू हुआ जब एक X यूजर ने Grok से पूछा कि अमेरिका में कौन-सा डेमोग्राफिक सबसे बड़ी समस्या है। यूजर ने पूछा कि समाज के लिए सबसे प्रोडक्टिव डेमोग्राफिक कौन है।

Asian Americans सबसे ज्यादा उत्पादक होते हैं

इन सवालों के जवाब में Grok ने डाटा के आधार पर बताया कि Asian Americans सबसे ज्यादा उत्पादक होते हैं। चैटबोट ने बताया कि इनकी साप्ताहिक औसत कमाई 1,474 डॉलर है, जबकि गोरे अमेरिकियों की कमाई 1,138 डॉलर है। इसके अलावा, Asian Americans की बेरोजगारी दर सबसे कम  है और वह नवाचार में भी दूसरे समूहों की तुलना में पांच गुना आगे हैं। Grok ने कहा कि एशियन अमेरिकन समाज में ‘बिना ड्रामा किए’ आर्थिक योगदान देते हैं।

भारतीय टेक्नोलॉजी और बिजनेस में महत्वपूर्ण इनोवेशन

इसके बाद एक यूजर ने पूछा कि क्या Grok की एशियन की परिभाषा में भारतीय भी शामिल हैं और उसने भारतीयों को कैंसर कहकर नस्लभेदी टिप्पणी की। इस पर Grok ने भारतीयों के पक्ष में डाटा पेश किया और बताया कि भारतीय अमेरिकी एशियन अमेरिकन समूह में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले हैं। उनकी मीडियन घरेलू आय 1,50,000 डॉलर से अधिक है। साथ ही भारतीय टेक्नोलॉजी और बिजनेस में महत्वपूर्ण इनोवेशन कर रहे हैं।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/world-largest-cryptocurrency-bitcoin-hits-another-record-high/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/phones/flipkart-rolls-out-40-minute-smartphone-exchange-offer/

Grok के कुछ बड़े अपग्रेड मिले हैं

जब यूजर ने अगला सवाल पूछा क्या ये जवाब किसी ब्राउन हैंड से आया है? तो Grok ने जवाब दिया ‘Just circuits and code spitting facts’। हालांकि, एलन मस्क ने हाल ही में कहा था कि Grok को कुछ बड़े अपग्रेड मिले हैं लेकिन इसके बावजूद यह Chatbot अभी भी कुछ विवादास्पद बयान दे रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Perplexity ने लॉन्च किया नया AI ब्राउजर, आपकी सर्चिंग होगी और स्मार्ट
Previous Story

Perplexity ने लॉन्च किया नया AI ब्राउजर, आपकी सर्चिंग होगी और स्मार्ट

Midas Project ने OpenAI पर लगाया टैक्स उल्लंघन का आरोप
Next Story

Midas Project ने OpenAI पर लगाया टैक्स उल्लंघन का आरोप

Latest from Latest news

Don't Miss