Apple के नए COO बने सबीह खान, Jeff Williams जल्द लेंगे रिटायरमेंट

Apple के नए COO बने सबीह खान, Jeff Williams जल्द लेंगे रिटायरमेंट

7 mins read
846 views
July 9, 2025

सबीह खान लगभग 30 सालों से Apple का हिस्सा हैं और 2019 से वह कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी के रूप में काम कर रहे हैं।

Apple New COO Sabih Khan : Apple ने अपने नए चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के रूप में सबीह खान की नियुक्ति की है। यह बदलाव उस समय आया है जब कंपनी कई चुनौतियों का सामना कर रही है, जैसे iPhone की घटती बिक्री, दुनिया भर में रेगुलेटरी दबाव और अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध के कारण मैन्युफैक्चरिंग में आ रही दिक्कतें।

कौन हैं सबीह खान

सबीह खान लगभग 30 सालों से Apple का हिस्सा हैं और 2019 से वह कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी के रूप में काम कर रहे हैं। इस नई भूमिका में वह कंपनी के ग्लोबल ऑपरेशंस की जिम्मेदारी संभालेंगे। सबीह खान को Apple की सप्लाई चेन को मजबूत करने और कंपनी को सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का श्रेय भी दिया जाता है। अब उन्हें AppleCare जैसे नए बिजनेस यूनिट्स की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है, जिससे उनकी भूमिका और भी व्यापक हो गई है।

Jeff Williams लेंगे रिटायरमेंट

सबीह खान ने Jeff Williams की जगह ली है, जो लगभग 27 साल तक Apple में रहे हैं और इस साल के अंत तक रिटायर हो जाएंगे। रिटायरमेंट से पहले वह एक ट्रांजिशनल भूमिका में काम करेंगे और Apple की डिजाइन और हेल्थ डिवीजन को देखेंगे। Apple के CEO टिम कुक ने उन्हें लंबे समय तक कंपनी के कोर प्रोजेक्ट्स जैसे Apple Watch और हेल्थ स्ट्रैटेजी को सफल बनाने के लिए सराहा है। Jeff Williams के जाने के बाद Apple की डिजाइन टीम अब सीधे Tim Cook को रिपोर्ट करेगी।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/artificial-intelligence/apple-buy-perplexity-ai-soon-google-game/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/apps/180-million-passwords-leak-google-facebook-apple-alert/

सबीह खान की भूमिका Apple के भविष्य में

सबीह खान ने पिछले कुछ सालों में Apple की मैन्युफैक्चरिंग बेस को अमेरिका में मजबूत किया है और साथ ही पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को भी बढ़ावा दिया है। टिम कुक के अनुसार, सबीह खान के नेतृत्व में Apple ने 60 प्रतिशत तक अपने कार्बन फुटप्रिंट में कमी लाई है। टिम कुक ने उन्हें एक ‘ब्रिलियंट स्ट्रैटेजिस्ट’ कहा है जिनका लीडरशिप स्टाइल मूल्यों पर आधारित है।

चुनौतियों से जूझ रहा है Apple

Apple इस समय दुनिया भर में कई तरह की जांचों और कानूनी मामलों का सामना कर रहा है। अमेरिका और यूरोप में App Store नीतियों को लेकर जांच हो रही है और Google के साथ कंपनी के साझेदारी मॉडल पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसके साथ ही Apple अब चीन के बाहर अपने प्रोडक्शन यूनिट्स को शिफ्ट करने की कोशिश कर रहा है। इसमें भारत एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है।

Apple ने सबीह खान को COO बनाकर यह संकेत दिया है कि कंपनी भविष्य की रणनीतियों को लेकर गंभीर है। उनकी लीडरशिप और अनुभव, खासतौर पर सप्लाई चेन और पर्यावरणीय मामलों में Apple को आने वाली चुनौतियों से उबारने में मदद कर सकते हैं। सबीह खान की नियुक्ति एक अहम कदम है, जो Apple की वैश्विक स्थिति को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

OpenAI का साइलेंट स्ट्राइक: Tesla-xAI के टॉप इंजीनियर को किया हायर
Previous Story

OpenAI का साइलेंट स्ट्राइक: Tesla-xAI के टॉप इंजीनियर को किया हायर

Grok पर टूटा AI तूफान! लॉन्च से पहले बेकाबू हुआ बॉट, xAI पर उठे सवाल
Next Story

Grok पर टूटा AI तूफान! लॉन्च से पहले बेकाबू हुआ बॉट, xAI पर उठे सवाल

Latest from Gadgets

Don't Miss