hindi news

Elon Musk: भारत से पहले श्रीलंका में लॉन्च हुआ Starlink

6 mins read
978 views
July 2, 2025

Starlink ने बुधवार को श्रीलंका में आधिकारिक रूप से अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। इससे पहले भूटान और बांग्लादेश में यह सेवा शुरू हो चुकी है।

Elon Musk: एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink ने बुधवार को श्रीलंका में आधिकारिक रूप से अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। इस लॉन्च के साथ श्रीलंका दक्षिण एशिया का तीसरा देश बन गया है, जहां Starlink की हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा उपलब्ध है। इससे पहले भूटान और बांग्लादेश में यह सेवा शुरू हो चुकी है।

Starlink ने की घोषणा

Starlink ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह जानकारी साझा की और लिखा, Starlink की हाई-स्पीड और कम लेटेंसी वाली इंटरनेट सेवा अब श्रीलंका में उपलब्ध है। Starlink की यह सेवा विशेष रूप से उन इलाकों के लिए कारगर मानी जाती है, जहां ब्रॉडबैंड या मोबाइल नेटवर्क की सुविधा सीमित या बिल्कुल नहीं होती।

Read More: https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/elon-musk-super-plan-x-digital-payment-investment/

भारत में भी जल्द शुरू होगी Starlink

भारत में भी Starlink सेवा शुरू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पिछले महीने Starlink को भारत के दूरसंचार विभाग (DoT) से एक महत्वपूर्ण लाइसेंस मिल गया है। यह लाइसेंस कंपनी ने करीब तीन साल पहले अप्लाई किया था, जिसके बाद अब जाकर मंजूरी मिली है।

अब Starlink को भारत में सेवा शुरू करने के लिए IN-SPACe (Indian National Space Promotion and Authorisation Centre) से अंतिम मंजूरी का इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एजेंसी ने कंपनी को एक ड्राफ्ट लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) जारी कर दिया है। जैसे ही इस दस्तावेज़ पर दोनों पक्ष साइन कर देंगे, Starlink को भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने की औपचारिक इजाजत मिल जाएगी।

Read More: https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/elon-musk-launch-x-money-new-payment-service-on-x/

Starlink क्या है?

Starlink एक सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सेवा है, जो पृथ्वी में मौजूद हजारों उपग्रहों (satellites) के नेटवर्क के जरिए इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करती है। फिलहाल, Starlink के पास दुनिया का सबसे बड़ा सैटेलाइट नेटवर्क है, जिसमें 6,750 से ज्यादा सक्रिय सैटेलाइट हैं। यह सेवा खासकर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में बेहद उपयोगी है, जहां परंपरागत इंटरनेट सर्विस उपलब्ध नहीं होती।

एशिया में कहां-कहां उपलब्ध है Starlink?

एशिया में Starlink की सेवाएं पहले से ही मंगोलिया, जापान, फिलीपींस, मलेशिया, इंडोनेशिया, जॉर्डन, यमन और अजरबैजान जैसे देशों में उपलब्ध हैं। अब श्रीलंका के बाद भारत इसका अगला बड़ा मार्केट बन सकता है।

कौन-कौन से प्लान उपलब्ध हैं?

Starlink दो प्रमुख प्रकार की प्लान ऑफर करता है।

  • Residential Lite: यह छोटे परिवारों या कम डाटा यूज करने वालों के लिए है।
  • Residential: यह प्लान बड़े परिवारों या ज्यादा इंटरनेट यूज करने वालों के लिए है।

इसके अलावा Starlink रोमिंग इंटरनेट प्लान भी ऑफर करता है, जिससे आप चलते-फिरते भी कनेक्ट रह सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google ने तोड़ा भरोसा... चोरी-छिपे जूटा रहा था फोन का डेटा, कोर्ट ने ठोका जुर्माना
Previous Story

Google ने तोड़ा भरोसा… चोरी-छिपे जूटा रहा था फोन का डेटा, कोर्ट ने ठोका जुर्माना

X ने लॉन्च किया AI Note Writer API, बनाएंगे Community Notes
Next Story

X ने लॉन्च किया AI Note Writer API, बनाएंगे Community Notes

Latest from Latest news

Don't Miss