Cell Broadcast System

Cell Broadcast System: आपदा अलर्ट के लिए नया मोबाइल सिस्टम शुरू

7 mins read
1K views
July 1, 2025

भारत में आपातकालीन अलर्ट के लिए सरकार ने शुरू किया नया मोबाइल सिस्टम, अब प्राकृतिक आपदा की चेतावनी रियल-टाइम में मोबाइल पर मिलेगी, टेस्टिंग दो से चार हफ्ते चलेगी

Cell Broadcast System: भारत सरकार का दूरसंचार विभाग (DoT) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) मिलकर एक नया मोबाइल अलर्ट सिस्टम तैयार कर रहे हैं, जिससे किसी भी आपदा या इमरजेंसी के समय लोगों को तुरंत चेतावनी दी जा सकेगी। इस सिस्टम को ‘सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम’ (Cell Broadcast System) कहा जा रहा है।

क्या है सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम‘?

‘सेल ब्रॉडकास्ट’ एक ऐसा सिस्टम है, जो एक साथ पूरे इलाके में मौजूद सभी मोबाइल फोनों पर अलर्ट भेज सकता है। यह सिस्टम प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, तूफान, लाइटनिंग, गैस लीक, रासायनिक हादसे या सुनामी जैसी स्थितियों में चेतावनी देने के लिए बनाया गया है।

यह तरीका सामान्य SMS की तुलना में कहीं तेज और ज्यादा प्रभावी है, क्योंकि SMS एक-एक नंबर पर भेजा जाता है, जबकि सेल ब्रॉडकास्ट एक साथ सभी मोबाइल डिवाइस तक पहुंचता है, भले ही वे अलग-अलग नेटवर्क पर क्यों न हों।

कौन विकसित कर रहा है यह सिस्टम?

इस तकनीक को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) द्वारा विकसित किया जा रहा है, जो दूरसंचार विभाग के तहत एक लीडिंग रिसर्च और विकास संस्था है। यह सिस्टम अभी देशभर में टेस्टिंग के दौर में है और लगभग दो से चार हफ्तों तक इसका टेस्ट चलेगा।

लोगों को मिल सकते हैं टेस्ट मैसेज

टेस्टिंग के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को मोबाइल पर अंग्रेजी और हिंदी में टेस्ट मैसेज प्राप्त हो सकते हैं। इन मैसेजों में साफ लिखा होगा कि यह केवल टेस्टिंग के लिए भेजा गया संदेश है और इससे घबराने या किसी प्रकार की प्रतिक्रिया देने की आवश्यकता नहीं है।

यह मैसेज केवल उन्हीं मोबाइल फोन को मिलेगा, जिनमें सेल ब्रॉडकास्ट टेस्ट चैनल एक्टिव होंगे। कुछ यूजर्स को एक ही मैसेज कई बार भी मिल सकता है क्योंकि टेस्टिंग पूरे मोबाइल नेटवर्क और टावर्स पर हो रही है।

SACHET सिस्टम भी है पहले से मौजूद

NDMA पहले से ही SACHET नामक SMS आधारित चेतावनी सिस्टम चला रहा है, जो भारत के सभी 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में काम कर रहा है। इस सिस्टम के जरिए अब तक 19 से अधिक भारतीय भाषाओं में करीब 6,899 करोड़ SMS अलर्ट भेजे जा चुके हैं।

टेस्टिंग के बाद क्या होगा?

जब सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम की टेस्टिंग पूरी हो जाएगी, तब इसे SACHET के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि देश के सभी मोबाइल यूजर्स को, चाहे उनके फोन में टेस्ट चैनल हो या न हो, समय पर और उनकी भाषा में आपदा की चेतावनी मिल सके।

सरकार की अपील

सरकार ने जनता से अनुरोध किया है कि वे इन टेस्टिंग मैसेज को नजरअंदाज करें और सहयोग करें। ये मैसेज किसी रियल खतरे का संकेत नहीं हैं, बल्कि सिर्फ सिस्टम की जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Sri Mandir ऐप बना निवेशकों की पहली पसंद, मिला करोड़ों का निवेश
Previous Story

Sri Mandir ऐप बना निवेशकों की पहली पसंद, मिला करोड़ों का निवेश

अमेरिका छोड़ो और साउथ अफ्रीका लौटो’… ट्रंप की मस्क को धमकी
Next Story

अमेरिका छोड़ो और साउथ अफ्रीका लौटो’… ट्रंप की मस्क को धमकी

Latest from Gadgets

Don't Miss