आज भारत के लिए गर्व का दिन है। आप भी इस यादगार पल का गवाह बन सकते हैं। बस Youtube खोलिए और लाइव देखिए भारत का ये ऐतिहासिक कदम।
Shubhanshu Shukla Axiom 4 Mission Live: आज का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक है। 41 साल के लंबे इंतजार के बाद एक भारतीय फिर से अंतरिक्ष की ओर उड़ान भर रहा है। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अमेरिका के अंतरिक्ष मिशन Axiom-4 (Ax-4) का हिस्सा बनकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर रवाना हो रहे हैं। यह मिशन भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नई शुरुआत मानी जा रही है।
कौन हैं शुभांशु शुक्ला?
शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना के एक अनुभवी पायलट हैं और भारत के गगनयान मिशन के संभावित अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं। इस मिशन में उनके साथ तीन और यात्री भी होंगे। चारों यात्रियों को लेकर अंतरिक्ष यान अमेरिका के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए से रवाना होगा।
कब और कैसे देखें लाइव?
आप इस ऐतिहासिक मिशन की लाइव झलक अपने मोबाइल, लैपटॉप, टीवी या टैबलेट पर देख सकते हैं। इस मिशन की लाइव स्ट्रीमिंग NASA के YouTube चैनल पर की जा रही है। बस YouTube खोलिए, NASA का ऑफिशियल चैनल सर्च करिए और लाइव वीडियो पर क्लिक कीजिए।
यह मिशन 28 घंटे का होगा, जिसके बाद सभी यात्री धरती से लगभग 400 किलोमीटर ऊपर स्थित इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर पहुंचेंगे। भारतीय समयानुसार, शाम 4:30 बजे शुभांशु और उनकी टीम ISS में डॉक कर सकती है।
पहले क्यों टल गया था मिशन?
Axiom-4 मिशन को पहले 7 बार टाला जा चुका है। कभी मौसम खराब होने के कारण, तो कभी तकनीकी कारणों से मिशन को आगे बढ़ाना पड़ा, लेकिन अब आज इसके लॉन्च की पूरी उम्मीद है और लाखों भारतीयों की निगाहें इस पल पर टिकी हुई हैं।
क्यों खास है यह मिशन?
- शुभांशु शुक्ला के साथ भारत का अंतरिक्ष से दोबारा जुड़ाव हो रहा है।
- यह मिशन भारत के गगनयान मानव मिशन की तैयारी का अहम हिस्सा है।
- आने वाले सालों में शुभांशु भारत के खुद के रॉकेट से अंतरिक्ष में जा सकते हैं।