Starlink vs Broadband: क्या सैटेलाइट इंटरनेट ब्रॉडबैंड से बेहतर है?

Starlink vs Broadband: क्या सैटेलाइट इंटरनेट ब्रॉडबैंड से बेहतर है?

4 mins read
1.1K views
June 21, 2025

भारत में जल्द ही आम लोगों के लिए Broadband के साथ Starlink इंटरनेट भी मौजूद होने वाला है, लेकिन क्या आप जानते हैं इनमें से आपके लिए कौन सा बेस्ट हो सकता है।

Starlink vs Broadband: भारत में जल्द ही आम लोगों के लिए इंटरनेट का एक नया ऑप्शन आने वाला है। दरअसल, Starlink को भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की मंजूरी मिल चुकी है। यह एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसमें इंटरनेट कनेक्शन सीधे सैटेलाइट से मिलता है, लेकिन सवाल यह है कि क्या यह इंटरनेट सेवा मौजूदा ब्रॉडबैंड से बेहतर होगी?

स्पीड के मामले में कौन बेहतर?

आज के समय में फाइबर ब्रॉडबैंड को सबसे तेज और स्थिर इंटरनेट माना जाता है। जैसे-जैसे आप महंगे प्लान लेते हैं, आपको स्पीड भी ज्यादा मिलती है। मान लीजिए JioFiber और Airtel Xstream जैसी कंपनियां 300 Mbps से लेकर 1 Gbps तक की स्पीड देने वाले प्लान्स ऑफर करती हैं।

वहीं दूसरी ओर, Starlink की सैटेलाइट इंटरनेट स्पीड लगभग 25 Mbps से 220 Mbps के बीच होती है। यह स्पीड प्लान के हिसाब से बदलती है और इसके लिए ज्यादा पैसा भी देना पड़ता है। फिलहाल, स्पीड के मामले में ब्रॉडबैंड ही आगे है।

खर्च के हिसाब से कौन सस्ता?

ब्रॉडबैंड सेवा आज के समय में काफी सस्ती है। कई कंपनियां 399 से 499 रुपये प्रति माह में 40 Mbps से ज्यादा की स्पीड वाले प्लान देती हैं। वहीं, Starlink का मासिक प्लान 3,000 से 4,200 रुपये तक हो सकता है। इसके अलावा, Starlink की किट भी खरीदनी होगी जिसकी कीमत लगभग 33,000 रुपये बताई जा रही है। इस किट में डिश, स्टैंड, राउटर और जरूरी केबल्स शामिल होंगे।

कहां फायदेमंद है सैटेलाइट इंटरनेट?

हालांकि, सैटेलाइट इंटरनेट की स्पीड और कीमत ब्रॉडबैंड से कमतर लग सकती है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह दूरदराज के इलाकों में भी काम करता है, जहां पर ब्रॉडबैंड की लाइनें नहीं पहुंचतीं। मान लीजिए गांव, पहाड़ी क्षेत्र, जंगलों के पास या आपदा प्रभावित इलाके वहां Starlink एक काफी अच्छा विकल्प बन सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WhatsApp या WhatsApp Business? कौन है आपके लिए बेस्ट
Previous Story

WhatsApp या WhatsApp Business? कौन है आपके लिए बेस्ट

ये हैं दुनिया की लग्जरी जेलें, यहां कैदियों को मिलती है VIP ट्रीटमेंट
Next Story

ये हैं दुनिया की लग्जरी जेलें, यहां कैदियों को मिलती है VIP ट्रीटमेंट

Latest from Latest news

Don't Miss