iPadOS 26

WWDC 2025: Apple दिखाएगा iOS का नया चेहरा, AI में होंगे स्मार्ट ट्विस्ट!

5 mins read
1.1K views
June 5, 2025

WWDC 2025 Apple की ओर से एक ठोस और समझदारी भरा कदम है। जहां दूसरी कंपनियां दिखावे में लगी हैं, वहीं Apple अपने सिस्टम को ज्यादा सिंपल, तेज़ और सुंदर बनाने पर ध्यान दे रहा है।

WWDC 2025: Apple का सबसे बड़ा टेक इवेंट WWDC 2025 अब कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रहा है। यह इवेंट 9 जून से 13 जून तक चलेगा। इसका मुख्य कार्यक्रम 9 जून को होगा। हर साल की तरह इस बार भी दुनियाभर के Apple यूजर्स और टेक लवर्स को इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार है।

इस बार Apple कोई बहुत बड़ा चौंकाने वाला प्रोडक्ट नहीं लाने जा रहा, लेकिन जो फीचर्स और बदलाव आने वाले हैं, वो रोजमर्रा के यूज में बड़ा फर्क ला सकते हैं।

दिखेगा बिल्कुल नया और मॉडर्न

Apple इस बार iOS में कई सालों बाद बड़ा बदलाव कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iOS को अब पहले से ज्यादा सुंदर और मॉडर्न बनाया जा रहा है। इसके स्क्रीन का लुक और आइकन का डिजाइन पूरी तरह बदला जा सकता है।

Apple के इस इवेंट की टैगलाइन है Sleek Peek, जिससे साफ है कि कंपनी इस बार लुक और फील को बेहतर बनाने पर फोकस कर रही है।

सॉफ्टवेयर के नाम भी बदलेंगे

अब तक Apple अपने सिस्टम को iOS 17, iOS 18 जैसे नंबर देता आया है, लेकिन इस बार कंपनी एक नया तरीका अपना सकती है। अब iOS का नाम उस साल के हिसाब से रखा जा सकता है। जैसे iOS 26, क्योंकि यह साल 2026 में इस्तेमाल होगा। इसी तरह दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे macOS 26, iPadOS 26, watchOS 26, tvOS 26 भी इसी नाम से आ सकते हैं। इसका मकसद है कि Apple के हर डिवाइस में एक जैसा सॉफ्टवेयर अनुभव हो।

AI पर धीमी लेकिन पक्की चाल

इस बार का WWDC पूरी तरह AI पर आधारित नहीं है, लेकिन इसमें कुछ छोटे और काम के फीचर्स जरूर दिख सकते हैं। जैसे कि Priority Notifications और Photos और Safari में AI फीचर्स। इसके अलावा, Apple अपने AI सिस्टम को ऐप डेवलपर्स के लिए खोल सकता है, ताकि वे अपनी ऐप्स में AI से जुड़े फीचर्स जोड़ सकें।

Siri में कोई बड़ा बदलाव नहीं

हालांकि, बहुत से लोग उम्मीद कर रहे थे कि Siri का कोई नया वर्जन आएगा, लेकिन अभी ऐसा नहीं लग रहा। Apple अभी भी अपने AI सिस्टम को परफेक्ट बनाने में जुटा है, इसलिए कोई बड़ा AI चैटबॉट या बदलाव इस बार नहीं आने वाला।

कुल मिलाकर क्या मिलेगा?

  1. नया और सुंदर iOS डिजाइन
  2. साल के नाम पर आधारित नया वर्जन सिस्टम
  3. सीमित लेकिन उपयोगी AI फीचर्स
  4. सभी डिवाइसों के लिए एक जैसा सॉफ्टवेयर अनुभव

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Amazon Prime delivery
Previous Story

Amazon का नया प्लान! अब Robots करेंगे सामान की डिलीवरी

SEZ rules
Next Story

बदलेगा भारत का टेक फ्यूचर: केंद्र सरकार ने बदले SEZ के नियम

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss