JIO

JIO ने किया अलर्ट, इन नंबरों से आए Miss call तो न करें Call Back

5 mins read
1.6K views
January 9, 2025

साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका खोज निकाला है। इसमें वे अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लोगों को मिस्ड कॉल करते हैं। फिर जब कोई कॉल बैक करता है तो उसे प्रीमियम सर्विस से कनेक्ट कर पैसे वसूलते हैं।

Jio Alert: आजकल लोग तरह-तरह के स्कैम के जरिए ठगे जा रहे हैं। हर रोज बड़ी संख्या में लोग जालसाजों के शिकार बनते हैं और अपनी मेहनत की कमाई गंवा देते हैं। ऐसे में स्कैमर्स ने लोगों को ठगने के लिए एक नया तरीका खोज निकाला है। दरअसल,  Jio ने अपने ग्राहकों को एक नए तरह के फ्रॉड के बारे में अलर्ट कर एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में बताया गया है कि यूजर को इंटरनेशनल नंबर से मिस्ड कॉल आ रही है। अगर कोई इन नंबरों पर कॉल बैक करता है तो उसे महंगी दरें चुकानी पड़ती हैं।

इंटरनेशनल कॉल पर न करें कॉल बैक

Jio ने अपने ग्राहकों को एक ईमेल भेजकर इस बारे में सावधान रहने को कहा है। ईमेल में लिखा गया है कि अनजान इंटरनेशनल नंबरों से मिस्ड कॉल पर कभी भी कॉल बैक न करें। इस प्रीमियम रेट सर्विस के लिए प्रति मिनट बहुत ज्यादा पैसे लगते हैं। थोड़ी सी भी देरी होने पर भारी भरकम चार्ज लग सकता है।

कैसे करते हैं स्कैम

इस स्कैम में स्कैमर्स सबसे पहले इंटरनेशनल नंबर से मिस्ड कॉल देते हैं। जब कोई उन्हें कॉल बैक करता है, तो वे उसे प्रीमियम सर्विस से जोड़ देते हैं, जिसके चलते कॉल करने वाले व्यक्ति को कई बार 100 रुपये प्रति मिनट का चार्ज देना पड़ता है। इसमें स्कैमर्स एक ही नंबर से बार-बार मिस्ड कॉल करते हैं। ऐसी मिस्ड कॉल देर रात या सुबह आती हैं। इसलिए सावधान रहें और अनजान इंटरनेशनल नंबर से मिस्ड कॉल आने पर कॉल बैक न करें।

कैसे करें खुद का बचाव

  • अगर आपको संदिग्ध नंबरों से बार-बार मिस्ड कॉल आ रही हैं, तो उस नंबर को ब्लॉक कर दें।
  • किसी भी अनजान इंटरनेशनल नंबर से मिस्ड कॉल आने पर कॉल बैक न करें। अगर किसी नंबर के आगे +91 नहीं लगा है, तो वह इंटरनेशनल नंबर है।
  • संदिग्ध नंबरों की तुरंत स्थानीय अधिकारियों को सूचना दें। खुद भी ऐसे स्कैम से बचें और अपने आस-पास के लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को इनसे सावधान रहने के लिए कहें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

AI
Previous Story

Explosion In Cybertruck: ChatGPT-AI की मदद से हुआ था धमाका, देखें Video

Meta
Next Story

Meta ने Hate Speech में दी ढील, जानें क्या कहतें है एक्सपर्ट

Latest from Latest news

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss