YouTube

YouTube पर ऐसे थंबनेल यूज करने वालों की खैर नहीं, होगी कार्रवाई

5 mins read
1.4K views
December 20, 2024

YouTube ने clickbait थंबनेल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। ऐसे वीडियो तुरंत प्लेटफॉर्म से हटा दिए जाएंगे।

YouTube action on clickbait thumbnails : YouTube पर इन दिनों फर्जी थंबनेल वाले वीडियो की भरमार है। ऐसे वीडियो के थंबनेल में कुछ लिखा होता है, लेकिन वीडियो में कुछ और ही दिखाई देता है। ऐसे वीडियो पर अब लगाम लगाने के लिए YouTube सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। YouTube ने जानकारी दी है कि वह जल्द ही उन वीडियो के खिलाफ कार्रवाई करेगा, जिनमें भ्रामक Clickbait थंबनेल का इस्तेमाल किया गया है। यह नियम खासतौर पर ब्रेकिंग न्यूज और करंट इवेंट्स वाले वीडियो पर लागू होने जा रहा है।

क्या होता है Clickbait थंबनेल

YouTube ने अपने नए नियम की जानकारी दी है। YouTube ने कहा कि प्लेटफॉर्म पर भ्रामक और Clickbait थंबनेल वाले वीडियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Clickbait थंबनेल वीडियो का वर्णन करने वाला टाइटल और कवर फोटो होता है। अक्सर कई कंटेंट क्रिएटर अपने वीडियो पर ज्यादा से ज्यादा क्लिक पाने के लिए Clickbait थंबनेल का यूज करते हैं, जो असल वीडियो से मेल नहीं खाता। ऐसे वीडियो में थंबनेल कुछ और होता है और असल वीडियो कुछ और निकलता है। जैसा कि हमने बताया, यह नियम खास तौर पर ब्रेकिंग न्यूज और करंट इवेंट से जुड़े वीडियो पर लागू होगा।

कैसे वीडियो पर सख्त होगा YouTube

YouTube ने ऐसे Clickbait थंबनेल के उदाहरण उपलब्ध कराए हैं, जिन्हें भविष्य में Clickbait से हटा दिया जाएगा।

  • ऐसा वीडियो जिसका थंबनेल है ‘राष्ट्रपति ने इस्तीफा दे दिया’, लेकिन वीडियो में राष्ट्रपति के इस्तीफे से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई। ऐसे वीडियो पर YouTube सख्त कार्रवाई करेगा।
  • ‘टॉप पॉलिटिकल न्यूज’ थंबनेल वाले वीडियो, जिनमें कोई खबर शामिल नहीं की गई है। ऐसे वीडियो को भी प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाएगा।

पहले होगी कार्रवाई

YouTube ऐसे वीडियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। हालांकि, पहली बार में चैनल को बंद नहीं किया जाएगा। ऐसे वीडियो को पहले हटाया जाएगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Health AI
Previous Story

AI की मदद से अब एक क्लिक में पता चलेगा हेल्थ डिटेल

Android phones banned in Ram Mandir
Next Story

राम मंदिर में सिर्फ Android फोन क्यों हुआ बैन! जानें वजह

Latest from Tech News

Don't Miss