WhatsApp प्राइवेसी को बेहतर बनाने की तैयारी में है

हर स्टेटस सबके लिए नहीं! WhatsApp ला रहा है Close Friends फीचर

5 mins read
156 views
February 6, 2026

WhatsApp status privacy: कई बार हम WhatsApp पर कुछ शेयर करना चाहते हैं, लेकिन यह सोचकर रुक जाते हैं कि उसे हर कोई देख लेगा। फिर चाहकर भी हम उसे स्टेटस में लगा नहीं पाते हैं। अब यह झिझक जल्द खत्म हो सकती है। WhatsApp एक ऐसा फीचर लाने की तैयारी में है, जिससे आप अपना स्टेटस सिर्फ चुनिंदा लोगों के साथ शेयर कर सकेंगे। यानी स्टेटस अब पहले से ज्यादा प्राइवेट और आपके कंट्रोल में होगा।

सोशल मीडिया पर प्राइवेसी की चिंता होगी दूर… WhatsApp प्राइवेसी को बेहतर बनाने की तैयारी में है। Close Friends फीचर से यूजर्स को मिलेगा ज्यादा कंट्रोल।

क्या है Close Friends फीचर

रिपोर्ट्स के अनुसार, Close Friends विकल्प के जरिए यूजर्स अपने भरोसेमंद लोगों की एक छोटी सूची बना सकेंगे। WhatsApp status पोस्ट करते समय वे तय कर पाएंगे कि अपडेट सभी को दिखे या सिर्फ इस खास समूह को। क्योंकि यह फीचर उसी झिझक को कम करने के लिए डिजाइन किया जा रहा है, ताकि यूजर ज्यादा सहज होकर पोस्ट कर सकें।

READ MORE- 3 साल में अंतरिक्ष बनेगा AI का नया ठिकाना? मस्क के दावे ने चौंकाया!

बीटा वर्जन में मिला संकेत

यह फीचर WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.5.13 में देखा गया है। जिससे पता चलता है कि कंपनी इसे धीरे-धीरे टेस्ट कर रही है और आने वाले समय में इसे ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाया जा सकता है। और सबसे खास बात यह है कि स्टेटस फोस्ट करते समय समय भी निर्धारित कर सकेंगे ताकि उसी ग्रुप को दिखाई दे।

READ MORE-  Starlink फोन की अफवाहों पर मस्क का बड़ा खुलासा

लिस्ट मैनेज करना होगा आसान

WhatsApp Close Friends सूची को मैनेज करने के कई विकल्प दे सकता है। यूजर Status Privacy  सेटिंग से या स्टेटस पोस्ट करते समय सीधे सूची में बदलाव कर सकेंगे, जिससे प्रक्रिया सरल रहेगी। यूजर कभी भी Close Friends सूची में लोगों को जोड़ या हटा सकेंगे। यहां देनेवाली बात यह है कि यदि कोई व्यक्ति पहले ही स्टेटस देख चुका है, तो बाद में उसे हटाने से व्यू को हटा नहीं सकते।

पहचान के लिए मिलेगा संकेत

कहा यह भी जा रहा है कि Close Friends के लिए शेयर किए गए स्टेटस पर अलग रंग की रिंग दिखाई दे। इससे देखने वालों को समझ में आ जाएगा कि यह स्टेटस सीमित लोगों के लिए बनाया गया। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट चरण में है और अभी सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। हालांकि, इसके लॉन्च होने पर WhatsApp स्टेटस का अनुभव ज्यादा निजी और नियंत्रित हो सकता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Civilization VII अब iPhone और iPad पर
Previous Story

खुशखबरी! Civilization VII अब iPhone और iPad पर

क्रिप्टो बाजार में डर का माहौल, Fear and Greed Index ने बनाया नया रिकॉर्ड
Next Story

क्रिप्टो बाजार में डर का माहौल, Fear and Greed Index ने बनाया नया रिकॉर्ड

Latest from Social Media

सिग्नल पर गाड़ी रूकते ही क्रिप्टो ट्रेडिंग! ऑटो ड्राइवर ने सबको किया हैरान!

सिग्नल पर गाड़ी रूकते ही क्रिप्टो ट्रेडिंग! ऑटो ड्राइवर ने सबको किया हैरान!

Auto driver crypto trading: बेंगलुरु की सड़कों पर एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। आमतौर पर ट्रिफिक सिग्नल पर ऑटो चालक सवारी ढूंढते या

Don't Miss