इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी पर बढ़ा फोकस, इंडिगो और सरला एविएशन मिलकर बदल सकते हैं शहरी ट्रांसपोर्ट। जानिए कब मिल सकती है यह सुविधा।
IndiGo Sarla Aviation invest: भारत की एविएशन इंडस्ट्री अब नए दौर में प्रवेश कर रही है। पारंपरिक हवाई सेवाओं से आगे बढ़ते हुए कंपनियां अब एयर टैक्सी जैसे फ्यूचर ट्रांसपोर्ट पर ध्यान दे रही हैं। इसी दिशा में IndiGo ने एक महत्वपूर्ण डेग उठाया है। कंपनी ने एयर टैक्सी स्टार्टअप Sarla Aviation में निवेश किया है। इसे कंपनी की सोची-समझी रणनीति का हिस्मा माना जा रहा है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
एयर टैक्सी पर ध्यान और छोटा निवेश, बड़ा संकेत
IndiGo ने Sarla Aviation में करीब 10 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह रकम भले ही बड़ी न लगे। लेकिन इसके पीछे का मकसद काफी अहम है। यह निवेश इस बात का संकेत देता है कि कंपनी भविष्य की टेक्नोलॉजी और नए बिजनेस मॉडल पर नजर बनाए हुए है। एयर टैक्सी सेगमेंट में यह शुरुआती प्रायस आने वाले बड़े विस्तार की ओर इशारा करता है। Sarla Aviation एक उभरता हुआ स्टार्टअप है, जो इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग, eVTOL एयरक्राफ्ट पर काम कर रहा है। कंपनी Shunya नाम के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसे भविष्य की एयर मोबिलिटी को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।
बेंगलुरु से शुरू होगी नई उड़ान
कंपनी की योजना है कि 2028 तक बेंगलुरु में एयर टैक्सी सेवा शुरू की जाए। इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी दोनों पर काम किया जा रहा है। अगर यह योजना सफल होती है, तो भारत के शहरी परिवहन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सरला एविशन ने अब तक करीब 13.4 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है। इसमें Accel और Nikhil Kamath जैसे निवेशकों का समर्थन मिला है। नई फंडिंग का इस्तेमाल कंपनी अपने ऑपरेशन, रिसर्च और विस्तार में करेगी। साथ ही एयर टैक्सी के डेवलपमेंट को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
READ MORE- BrainTech रेस में यूरोप की एंट्री, Startups को मिलेगा 60 मिलियन यूरो का सपोर्ट
IndiGo की दूसरी कोशिश
यह पहली बार नहीं है जब इंडिगो ने एयर टैक्सी सेगमेंट में कदम रखा है। इससे पहले कंपनी की पैरेंट फर्म ने Archer Aviation के साथ साझेदारी की थी। हालांकि वह डील समय पर पूरी नहीं हो पाई और खत्म हो गई। अब सरला एविएशन में निवेश के जरिए इंडिगो ने एक बार फिर इस सेक्टर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
अगर एयर टैक्सी सफल होती है, तो यह शहरी यात्रा का तरीका पूरी तरह बदल सकती है। आने वाले समय में यह सेक्टर भारत में तेजी से बढ़ सकता है और नई संभावनाएं खोल सकता है।
