National Association of Software

भारत में तेजी से बढ़ रही टेक इंडस्ट्री, मिली नई नौकरियां

5 mins read
1.5K views
February 25, 2025

टेक्नोलॉजी के मामले में भारत तेजी से बढ़ रहा है। टेक इंजस्ट्री ने एक साल में 1.25 लाख लोगों को नई नौकरियां दी हैं।

Indian tech industry: वित्त वर्ष 2024-25 में टेक इंडस्ट्री में वर्करों की संख्या दोगुनी होकर 1.25 लाख नई नौकरियां होंगी। पिछले वित्त वर्ष में यह संख्या सिर्फ 60,000 थी। नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनी की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। वहीं, इस बढ़ोतरी के साथ अब टेक इंडस्ट्री में करीब 58 लाख वर्कर काम करेंगे। भारतीय टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री वित्त वर्ष 2026 में 300 अरब डॉलर का रेवेन्यू हासिल कर सकती है।

यह डेवलपमेंट ऐसे समय में हुआ है जब आईटी उद्योग अमेरिका और यूरोप के बाजारों में मंदी के कारण दबाव से बाहर आ रहा है। आईटी उद्योग में 1.5 साल के बाद मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है।

क्या हो सकता है इसका कारण

NASSCOM के अनुसार, इसका सबसे बड़ा कारण AI का बढ़ता यूज है, जिसमें सबसे पहला नाम Agentic AI का आता है। बता दें कि AgenticAI अपने आप फैसले ले सकता है और अपना काम खुद कर सकता है, जिसके कारण बिजनेस मॉडल में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं, कंपनियां पहले से और भी ज्यादा स्मार्ट हो जाएंगी।

AI और नई टेक्नोलॉजी का असर

AI को अपनाने से बिजनेस मॉडल में भी बदलाव आ रहे हैं। कंपनियां अधिक कुशल बन रही हैं। GCC टेक्नोलॉजी विकास में इम्पोर्टेंट भूमिका निभा रहे हैं। इनोवेशन के माध्यम से कंपनियां काम करने के पुराने तरीकों को हटाकर बेहतर निर्णय ले रही हैं।

क्या होगा बड़ा बदलाव

टेक इंडस्ट्री में कर्मचारियों के कौशल को अच्छा बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। कंपनियों ने अपने वर्कर को AI और डिजिटल सेफ्टी की ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी है, ताकि वह नए समय के हिसाब से तैयार रहें।

भारत सरकार और प्राइवेट कंपनियां मिलकर युवाओं को AI में तैयार करने पर जोर दे रही हैं। डिजिटल सेफ्टी और नई टेक्नोलॉजी पर ध्यान देकर भारत का टेक सेक्टर 2026 तक 300 बिलियन डॉलर के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Eutelsat OneWeb
Previous Story

भारत में शुरू सैटेलाइट इंटरनेट सेवा! टेस्ट में हुआ पास

Gmail password
Next Story

Google लाया नया अपडेट! पासवर्ड बदलने पर नहीं मिलेगा SMS कोड

Latest from Jobs

माइक्रोसॉफ्ट में 70+ वालों की होगी छुट्टी

छटनी के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट का सीनियर कर्मचारियों को ‘स्वैच्छिक विदाई’ का ऑफर

Microsoft voluntary exit program: तकनीकी दुनिया की दिग्गज कंपनी Microsoft अपने इतिहास के सबसे बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। 15,000 कर्मचारियों

Don't Miss